scriptअभी तक 1160 श्रद्धालुओं ने कराए बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए पंजीयन | So far 1160 pilgrims booked for the visit of baba amarnath | Patrika News

अभी तक 1160 श्रद्धालुओं ने कराए बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए पंजीयन

locationग्वालियरPublished: May 22, 2019 01:11:03 am

– पहलगाम का रूट 23 तो बालटाल का रूट 14 जुलाई तक हुआ फुल

ग्वालियर. बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीयन का कार्य शहर की नया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक किया जा रहा है। यहां अभी तक 1160 श्रद्धालु दर्शन के लिए अपना पंजीयन करा चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार भी पहलगाम रूट के प्रति श्रद्धालुओं का रुझान अधिक है। पहलगाम रूट के लिए अभी तक 710 तो बालटाल रूट के लिए 450 फॉर्म वितरित किए गए हैं। बैंक अधिकारियों के मुताबिक पहलगाम का रूट 23 वहीं बालटाल के रूट के लिए 14 जुलाई तक का कोटा फुल हो चुका है। श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने इस बार अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इस बार अमरनाथ यात्रा 46 दिन की होगी। ये यात्रा 15 अगस्त श्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के दिन संपन्न होगी। पिछले साल जहां यात्रा के पंजीयन 1 मार्च से प्रारंभ किए गए थे वहीं इस बार ये एक महीने देरी से प्रारंभ हुए थे। पीएनबी की इस शाखा में रोजाना फॉर्म का वितरण दोपहर 3 से 4.30 बजे के बीच किया जा रहा है।
शहर से ग्रुप भी जाएंगे
अमरनाथ यात्रा पर हर साल ग्रुप में भी श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। इस साल भी ग्रुप से जाने वाले श्रद्धालु पंजीयन करा रहे हैं। शहर के ऐसे कई ग्रुप बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे हैं। ये ग्रुप भी यात्रा के लिए पंजीयन करा रहे हैं।
पंजीयन के लिए आ रहे लोग
इस साल अमरनाथ यात्रा के पंजीयन का काम थोड़ा देरी से प्रारंभ हुआ था। पहलगाम रूट की इस साल भी मांग अधिक है। पहलगाम और बालटाल रूट के लिए अभी तक 1160 श्रद्धालु पंजीयन करा चुके हैं।
– अनिल कुमार दीक्षित, वरिष्ठ प्रबंधक, पीएनबी नया बाजार शाखा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो