शहर की महिला प्रोफेसर को शादी का ऑफर देकर रेप करने वालों में उज्जैन का सिपाही बैच नंबर 776 सनोज शर्मा गुरूवार को पुलिस के शिकंजे में आ गया।
दो दिन पहले पीडि़ता ने पुलिस को बताया मेट्रो मोनियल साइट पर शादी का ऑफर देकर उनके साथ तीन लोगों ने धोखा किया है। इनमें सत्यप्रकाश तिवारी और सनोज शर्मा ने उनके साथ बलात्कार किया और पैसा ऐंठा है। बजरंग लाल बहन की नौकरी लगवाने का हवाला देकर पैसा हड़प गया है। आरोपियों में सनोज शर्मा उज्जैन में सिपाही है। जबकि बजरंग लाल भोपाल में आरपीएफ का सिपाही है।

कुंआरा बनकर धोखा दिया
सिपाही सनोज शर्मा शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। उसके बावजूद उसने जीवनसाथी डॉट काम पर फर्जीनाम से आइडी बनाई थी। उसने खुद को कुंआरा बताया था। इसी आईडी के जरिए महिला प्रोफेसर से तीन साल पहले मार्च में संपर्क किया था। उनसे शादी की रजामंदी कर परिवार से मिलवाने के लिए उज्जैन बुलाया। महाकाल मंदिर के पास होटल में ठहराया वहां सनोज ने उनके साथ बलात्कार किया। कसम खाई उनके साथ शादी करेगा। इसी भरोसे में रखा फिर 11 अप्रैल को सनोज ने उन्हें फोन कर कहा घर में पैसो की जरूरत है। 51 हजार रू भेज दो। सनोज को मंगेतर समझ रही थीं। इसलिए 13 दिन में पैसों का इंतजाम कर उसके खाते में रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। उसके बाद शादी से मुकर गया।उनसे कहा कि वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। उसने जो किया उसे भूल जाओ। वह खुद तो पुलिस में है। परिवार के बाकी लोग भी पुलिस में ही है। मुंह खोलेगी तो जान से मरवा कर लाश फेंक देंगे पता नहीं चलेगा।

आरोपी बोला गलती हो गई
गुरूवार को सिपाही सनोज शर्मा विश्वविद्यालय पुलिस के सामने आ गया। उसने महिला प्रोफेसर के साथ धोखे की हामी भरी है। पुलिस का कहना है आरोपी सिपाही है इसलिए जुर्म की हामी भरने में चालाकी कर रहा है। मान रहा है मेट्रोमोनियल साइट पर उसने फर्जी आइडी बनाकर महिला प्रोफेसर से पैसा ऐंठा था। क्योंकि उसे पता है पैसों का लेनदेन ऑनलाइन हुआ है। इसलिए झूठ नहीं बोल सकता। लेकिन पीडि़ता के साथ बलात्कार के सवाल पर चुप है।

इनका कहना है
शादीशुदा सिपाही नेे कुंआरा बनकर पीडि़ता से शादी का वादा कर धोखा दिया। उनके साथ उज्जैन में बलात्कार किया और पैसा हड़पा। आरोपी सिपाही को अरेस्ट किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
रत्नेश तोमर सीएसपी विश्वविद्यालय, क्राइम ब्रांच