scriptछत पर दीए जलाने गया नेत्रहीन किसी ने पीछे से मार दी गोली | Someone went blind to burn on the roof and shot him from behind | Patrika News

छत पर दीए जलाने गया नेत्रहीन किसी ने पीछे से मार दी गोली

locationग्वालियरPublished: Apr 06, 2020 07:06:33 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात को दीपक जलाने के लिए घर से बाहर निकले नेत्रहीन को गोली लग गई। फायर किसने किया पता नहीं चला है। उनकी पीठ में छर्रे लगे हैं। जख्मी हालत में उन्हें के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया शताब्दीपुरम निवासी उदयभान सिंह भदौरिया नेत्रहीन हैं।

corona crime

छत पर दीए जलाने गया नेत्रहीन किसी ने पीछे से मार दी गोली

ग्वालियर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात को दीपक जलाने के लिए घर से बाहर निकले नेत्रहीन को गोली लग गई। फायर किसने किया पता नहीं चला है। उनकी पीठ में छर्रे लगे हैं। जख्मी हालत में उन्हें के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया शताब्दीपुरम निवासी उदयभान सिंह भदौरिया नेत्रहीन हैं।
रविवार को रात 9 बजे घर के बाहर दीपक जलाने के लिए निकले थे। उस दौरान कॉलोनी के सभी मकानों की लाइट भी बंद थीं। उदयभान दीपक जलाकर घर की दीवार पर रख रहे थे उस दौरान दो छर्रे आकर उनकी पीठ में धंस गए। पीठ में खून आने पर उदयभान को घटना पता चली। उन्हें गोली लगने का पता चलने कॉलोनी में खलबली मच गई। फायर किसने किया यह पता नहीं चला हैं। आशंका है कि किसी ने अंधेरे में फायर किया है उसमें छर्रे निकले हैं। उदयभान के परिजन का कहना है उन्हें जेएएच में इलाज के लिए लाया गया है। उपचार में एक छर्रा तो निकल गया लेकिन एक पीठ में ही धंसा है। उधर महाराजपुरा टीआइ आसिफ मिर्जा बेग का कहना है कि उदयभान को छर्रा लगा है या उस दौरान कुछ लोगों आतिशबाजी चलाई थी उसका टुकड़ा लगा है यह पता लगाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो