scriptमाता-पिता रातभर ढूंढते रहे सुबह बेटे का शव मिला, ग्वालियर में हुई दिल दहला देने वाली घटना | son dead body found in dead house family find him in city | Patrika News

माता-पिता रातभर ढूंढते रहे सुबह बेटे का शव मिला, ग्वालियर में हुई दिल दहला देने वाली घटना

locationग्वालियरPublished: Aug 31, 2019 06:08:44 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

पुलिस के मुताबिक नया बाजार निवासी गुलाब खां (35) की मौत हो गई। गुलाब सोफे की गद्दी बनाता था। रोजना एक से डेढ़ हजार रुपए की कमाई करता था। गुरुवार रात काम खत्म करके वह शाम को घर पहुंचा। रात को खाना खाया और 10 बजे घर से निकल गया। मां ने बताया घर से जाने के बाद उसने फोन करके दरवाजा बंद करने को कहा। इसके बाद वापस नहीं लौटा। घरवालों ने उसे फोन भी किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया।

son dead body found in dead house family find him in city

son dead body found in dead house family find him in city

ग्वालियर. घर से बिना बताए निकले सोफा कारीगर की मौत हो गई। माता-पिता उसे रात से ढूंढ रहे थे। तलाश करते हुए पीएम हाउस पहुंचे तो बेटे का शव मिला। पिता का कहना है बेटा शराब पीने का आदि था। कई बार समझाया लेकिन शराब नहीं छूटी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक नया बाजार निवासी गुलाब खां (35) की मौत हो गई। गुलाब सोफे की गद्दी बनाता था। रोजना एक से डेढ़ हजार रुपए की कमाई करता था। गुरुवार रात काम खत्म करके वह शाम को घर पहुंचा। रात को खाना खाया और 10 बजे घर से निकल गया। मां ने बताया घर से जाने के बाद उसने फोन करके दरवाजा बंद करने को कहा। इसके बाद वापस नहीं लौटा। घरवालों ने उसे फोन भी किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया।

यह भी पढ़ें

आपको भी पकडऩा है चोर तो जरूर पढ़ें ये खबर, बार-बार हो रही चोरी से था परेशान

उधर हुजरात पुल के पास गुलाब बेहोशी की हालत में राहगीरों को मिला तो उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भिजवा दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को पता चला तो अस्पताल पहुंची। पहचान न होने पर शव पीएम हाउस भेज दिया। उधर माता-पिता उसे ढंूढ रहे थे। किसी ने बताया कि एक शव मिला है पीएम जाकर देख आएं। वह पीएम हाउस आए तो शव उनके बेटे का ही था। गुलाब की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी शमा और दो बेटी, एक बेटा गुड़ी गुड़ा के नाके पर रहते हैं। पिता का कहना है कि गुलाब को शराब पीने से कई बार मना किया लेकिन उसकी आदत नहीं छूटी। पुलिस का मानना है शराब पीने से उसकी मौत हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो