scriptदर्दनाक मौत का मंजर : बेटा ने पिता के साथ खेला खूनी खेल फिर खुद हुआ विदा | son killed father in datia latest news in hindi | Patrika News

दर्दनाक मौत का मंजर : बेटा ने पिता के साथ खेला खूनी खेल फिर खुद हुआ विदा

locationग्वालियरPublished: Nov 14, 2018 06:36:05 pm

Submitted by:

monu sahu

दर्दनाक मौत का मंजर : बेटा ने पिता के साथ खेला खूनी खेल फिर खुद हुआ विदा

murder

दर्दनाक मौत का मंजर : बेटा ने पिता के साथ खेला खुनी खेल फिर खुद हुआ विदा

ग्वालियर। सनकी युवक ने मंगलवार की सुबह पहले अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की। इसके बाद खुद को भी समाप्त कर लिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंड़ा की है। मृतक सनकी था। वह गांजा पीता था और कुछ दिन पहले उसने डाई पी ली थी,लेकिन बच गया था। थाना सिविल लाइन के ग्राम रेंड़ा में पंचम पुत्र संतू यादव (70) की उसके पुत्र राममिलन यादव ने हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी खत्म कर लिया।
यह भी पढ़ें

breaking : BSP प्रत्याशी पर हमला,आईटीबीपी कैंपस में घुसकर बचाई जान,अधिकारियों में खलबली



घटना सुबह नौ बजे की है। मृतक पंचम सुबह घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। इसी दौरान राममिलन कुल्हाड़ी लेकर आया। राममिलन ने पिता की गर्दन पर कुल्हाड़ी रखी और उसे धमका कर कमरे में ले गया। कमरा बंद कर राममिलन ने कुल्हाड़ी से पिता की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें

सिंधिया बोले-भाजपा डकैतों की सरकार है,जिसे उखाड़ फेंकने का जनता ने बना लिया मन

तीन तरीकों से चुनी मौत
मृतक ने जितने निर्मम तरीके से पिता की हत्या की। उससे कहीं ज्यादा खतरनाक तरीका खुद की मौत के लिए चुना। राममिलन ने पिता की हत्या करने के बाद खुद पर कुल्हाड़ी से वार किए। इसके बाद करंट का तार पकड़ा। इससे भी नहीं मरा तो फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
यह भी पढ़ें

VIDEO : भाजपा का ये दिग्गज विधायक हुआ बागी,शिवराज व नरेंद्र सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

भाभी चिल्लाई तो इक_ा हुए लोग
मृतक पंचम के तीन पुत्र हैं। तीन पुत्रों में से दो की शादी नहीं हुई है। एक पुत्र ने शादी की है। सोमवार को सुबह से दो भाई खेती के काम से निकल गए थे। राममिलन अकेला था। राममिलन ने जब पिता को कुल्हाड़ी से काटा, उस समय उसकी भाभी आरती घर पर थी। उसने यह देखा तो चिल्लाती हुई गांव में भागी।
इससे गांव के लोग इक_ा हो गए। गांव वालों ने जब कमरे से निकले बिजली के तार से धुआं निकलता देखा तो तार काट दिया। इस वजह से राममिलन की करंट से मौत नहीं हो पाई। इसके बाद उसने फांसी लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
डाई पीने के बाद हो गया था सनकी
जानकारी के मुताबिक मृतक गांजा पीता था। कुछ दिन पहले उसने डाई पी ली थी, लेकिन बच गया था। इसके बाद से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया था। कभी वह गांव वालों से कहता था कि भाग जाओ पुलिस आ रही है। कभी कुुछ कहने लगता।
ग्राम रेंड़ा में एक युवक ने पहले अपने पिता की हत्या की फिर खुद को खत्म कर लिया। मामला दर्ज हो गया है। प्रथम दृष्टया इस घटना की वजह यही सामने आई है कि वह सनकी किस्म का था
शिशिर दास, टीआई, सिविल लाइन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो