एसपी अमित सांघी ने ऑर्केस्ट््रा की धुन पर आपको हमारी कसम लौट आइये.. गीत गुनगुना कर समां बांधा। करीब दो घंटे के कार्यक्रम में पुलिस गीत संगीत के अलावा पुलिस परिवारों के होनहार बच्चो और ब्लाइंड केस ट््रेस करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
रविवार को पुलिस लाइन का नजारा बदला हुआ था। यहां आईजी अनिल शर्मा, एसपी अमित सांघी सहित जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। लेकिन डयूटी की बात नहीं हो रही थी।

दरअसल रविवार को लाइन में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन और बडे खाने का आयेाजन किया था। कार्यक्रम शाम ६ बजे शुरू हुआ। ऑर्केस्ट््रा की धुन के साथ कार्यक्रम शुरू हुई तो पुलिस अधिकारियों ने अपना हुनर दिखाया। क्राइम ब्रांच एएसपी राजेश दंडौतिया, सीएसपी विजय भदोरिया, सीएसपी रवि भदौरिया ने मंच पर आकर गीत सुनाकर समां बांधा।
फिर पुलिस अधिकारियों ने एसपी अमित सांघी से गाने की फरमाइश की और उन्हें भी मंच पर बुला लिया। एसपी सांघी ने.. आपको हमारी कसम लौट आइये गीत गुनगुनाया। फोर्स ने तालियां बजाकर उनका साथ दिया।
प्रतिभाओं का सम्मान
एसपी सांघी ने बताया कार्यक्रम का मकसद पुलिस परिवारों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान और ब्लाइंड केस का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहित करना था। पुलिसकर्मियों के २९ बच्चों को इसमें चुना गया था। इनमें कुछ छात्रों ने आईटी, मेडिकल और खेल में मुकाम हासिल किया है। इन छात्रों को आइ्र्रजी अनिल शर्मा ने प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पडाव में ज्वैलर्स शैलेन्द्र गोयल और हजीरा में डाक्टर पूरन सिंह के घर चोरी करने वाली गैंग को ट््रेस करने वाले २8 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।