कातिलाना हमला कर सुपावली, बिजौली के पास गांव में रिश्तेदारों के पास जाकर दुबक गया।
पुलिस ने बताया छोटू उर्फ विवेक यादव ने 5 दिन पहले सौतेली मां आशा यादव की कनपटी में गोली मारी थी। छोटू का इरादा आशा की हत्या का था। आशा को जख्मी हालत में परिवार के लोग इलाज के लिए ले गए। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई।

हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। आशा को गोली मारकर छोटू यादव भागकर सुपावली पहुंच गया। वहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। उनके यहां फरारी काटी। मंगलवार शाम को उसकी लोकेशन मिल गई तो गांव में दविश देकर उसे राउंडअप कर लिया।
प्रताडऩा से तंग आकर तमंचा लाया
छोटू उर्फ विवेक ने खुलासा किया उसकी मां की मौत के बाद रिश्तेदारों ने पिता के साथ बैठकर तय किया था। पुश्तैनी मकान में छोटू और उसके बडे भाई का हिस्सा रहेगा। जब दोनों बालिग होंगे तब उनकी मर्जी से मकान का सौदा होगा। लेकिन पिता ने दूसरी शादी कर वादा तोड़ दिया। उस मकान को बेचकर दूसरी पत्नी आशा के नाम प्लॉट खरीदा। इसके अलावा आशा उसे और बडे भाई को प्रताडि़त करती थीं। छोटी बातों पर ताने मारती और खाने पीने को भी नहीं देती थी। इससे तंग आकर उसने भानू गुर्जर से तमंचे का इंतजाम किया।

इनका कहना है
सौतेली मां को गोली मारने वाला गिरफ्तार किया है। उसने प्रताडऩा से तंग आकर गोली मारना बताया है। तमंचा जिससे लाना बता रहा है। वह कुछ दिन पहले सुसाइड कर चुका है।

शैलेन्द्र भार्गव मुरार टीआई