scriptपौधों के संरक्षण के लिए बनी रणनीति | Strategies for the Protection of Plants | Patrika News

पौधों के संरक्षण के लिए बनी रणनीति

locationग्वालियरPublished: Jul 11, 2019 07:55:32 pm

Submitted by:

Harish kushwah

पत्रिका की ओर से आयोजित हरित प्रदेश अभियान के अंतर्गत बुधवार को लोको स्थित कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में प्लांटेशन किया गया। इसमें ईएसआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चन्द्र शेखर जायसवाल की टीम सहित जायंट्स ग्रुप के सभी मेंबर्स उपस्थित रहे।

Plantation

Plantation

ग्वालियर. पत्रिका की ओर से आयोजित हरित प्रदेश अभियान के अंतर्गत बुधवार को लोको स्थित कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में प्लांटेशन किया गया। इसमें ईएसआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चन्द्र शेखर जायसवाल की टीम सहित जायंट्स ग्रुप के सभी मेंबर्स उपस्थित रहे। मेंबर्स ने हॉस्पिटल के पीछे मैदान में पौधे लगाए। इस अवसर पर डॉ. जायसवाल ने शहर में बढ़ रहे प्रदूषण के रेश्यो पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित लोगों को अपने घरों के आंगन एवं बाहर पौधे लगाने की बात कही। कार्यक्रम में काफी संख्या में पौधे रोपे गए, जिन्हें संरक्षित किए जाने की भी रणनीति बनी।
ये रहे उपस्थित

ईएसआई हॉस्पिटल से उप संचालक डॉ. शैलेन्द्र नागोरी, डॉ. मानिकचंद जैन, डॉ. आलोक पाठक, डॉ. विनोद यादव, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अनिल पाठक, डॉ. अजय गुप्ता और डॉ. शिल्पा बुचके, डॉ. आरके व्यास उपस्थित रहे। वहीं जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, सचिव पंकज गुप्ता, यूनिट डायरेक्टर विकास गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष सुरेश घोड़के, बंटी रजक की भी उपस्थित रही।
हर पौधा बनेगा पेड़

पौधरोपण कर हमारी टीम हरित प्रदेश अभियान से जुड़ चुकी है। यहां लगाया हर पौधा पेड़ बनेगा। इसके लिए हम प्रयासरत रहेंगे। हम एक गार्डन भी डवलप करने जा रहे हैं।
डॉ. सीएस जायसवाल, चिकित्सा अधीक्षक

हम पत्रिका के साथ

पौधे आज हमारी जरूरत हैं। पत्रिका के इस अभियान में पार्टिसिपेट कर हमें बहुत अच्छा लगा। आगे भी हम सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियान में पत्रिका के साथ हैं।
डॉ. शैलेन्द्र नागोरी, उप संचालक

सिटी में बढ़एंगे ग्रीनरी

पर्यावरण को सुरक्षित रखने और शहर को ग्रीनरीयुक्त बनाने के लिए हमें पौधे रोपने होंगे। यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम पत्रिका कर रहा है।
अनिल चतुर्वेदी, जायंट्स ग्रुप

रोपने होंगे पौधे

पॉल्युशन में हमारा शहर बहुत आगे है। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में कई बीमारियां हमारे घरों में होगी। इससे बचने के लिए हमें पौधे रोपने होंगे।
सुरेश घोड़के, जायंट्स ग्रुप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो