scriptछात्र संघ चुनाव : मारपीट का बदला लेने आए थे दोस्त,किया ऐसा हाल पूरी घटना हुई सीसीटीवी में कैद | student beat up in punk student union election | Patrika News

छात्र संघ चुनाव : मारपीट का बदला लेने आए थे दोस्त,किया ऐसा हाल पूरी घटना हुई सीसीटीवी में कैद

locationग्वालियरPublished: Oct 28, 2017 04:28:16 pm

Submitted by:

monu sahu

बदला लेने जब सत्यप्रकाश साथियों के साथ गया तो वहां अभाविप कार्यकर्ता अमन राय व अन्य उलझ गए।

police

student

ग्वालियर। शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय (साइंस कॉलेज) में अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के पार्क में एनएसयूआई कार्यकर्ता बीएससी थर्ड ईयर सत्यप्रकाश राजपूत को पीट दिया। बदला लेने जब सत्यप्रकाश साथियों के साथ गया तो वहां अभाविप कार्यकर्ता अमन राय व अन्य उलझ गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई।
दोनों पक्षों के बीच गुत्थम-गुत्था होती इससे पहले ही पुलिस आ धमकी। प्राचार्य ने घटना का फुटेज पुलिस को दे दिए। जिसमें साबित हो गया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता ने अभाविप कार्यकर्ता अमनराय के साथ की कोशिश की। जिस जगह वह पिटा वहां सीसीटीव्ही न होने के कारण सुबूत नहीं मिला। झांसी रोड थाना पुलिस एनएसयूआई कार्यकर्ता पर मामला दर्ज कर छात्र को जमानत पर रिहा कर दिया।
दो घंटे दहशत में रही महिला टीचर और छात्राएं
साइंस कॉलेज में उपद्रव से लगातार दूसरे दिन करीब दो घंटे महिला टीचर और छात्राएं दहशत में रहीं। डर उस समय और बढ़ गया जब पूरा कॉलेज पुलिस ने घेरकर तालाबंदी कर दी। प्राचार्य कक्ष से लेकर मुख्यगेट तक पुलिस के आला अधिकारियों और फोर्स ने डेरा डाल लिया। बाद में सभी को पुलिस सुरक्षा में कॉलेज से बाहर भेजा गया। तब उनकी जान में जान आई।
एक दूसरे पर लगाए आरोप
एनएसयूआई कार्यकर्ता सत्यप्रकाश राजपूत ने अभाविप कार्यकर्ता अमन राय, विजय पाल, विनय परिहार, आकाश और अभिषेक मांझी पर मारपीट कर गालियां देने की शिकायत प्राचार्य डॉ.बीपीएस जादौन को दर्ज कराई। वहीं अभाविप कार्यकर्ता अमन राय ने एनएसयूआई कार्यकर्ता सत्यप्रकाश राजपूत पर मारपीट करने का आरोप लगाया, जिसे वीडियो फुटेज के माध्यम से साबित कर दिया गया।
यह था मामला
अभाविप कॉलेज में प्रचार कर रहे थे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाकर प्राचार्य से उनकी शिकायत की। जिसके वीडियो फुटेज और पर्चे दिखाए। प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया तो प्राचार्य कक्ष में हंगामा मचा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों में राजीनामा करने की भी कोशिश की।
प्राचार्य से उलझे एनएसयूआई कार्यकर्ता
माधव कॉलेज में अभाविप कार्यकर्ताओं गौरव सोलंकी, विपिन गुप्ता के लिए आयोजित सम्मान समारोह का एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जीतू राजौरिया ने विरोध किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्राचार्य डॉ.प्रदीप बाजपेयी से मिलकर कार्रवाई की मांग करने लगे। जब कुछ परिणाम नहीं मिला तो वे प्राचार्य से उलझ गए। जिसके बाद करीब आधा घंटे तक विवाद चलता रहा। बाद में प्राचार्य ने संबंधित लोगों को बुलाकर सभी को चुनाव आचार संहिता का पालन करने की बात कही। कॉलेज प्रबंधन के बर्ताव से दुखी जिलाध्यक्ष जीतू राजौरिया ने जनकगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो