scriptशहर के 15 लोगों ने भरा देहदान के लिए शपथ पत्र | Sworn affidavits for 15 people filled with blood | Patrika News

शहर के 15 लोगों ने भरा देहदान के लिए शपथ पत्र

locationग्वालियरPublished: Jun 18, 2019 08:07:57 pm

Submitted by:

Harish kushwah

आस वेलफेयर फाउंडेशन एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ ग्वालियर की ओर से सोमवार को निजी होटल में देहदान अंगदान विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपेंद्र शिरगांवकर उपस्थित रहे।

Debate news

Debate news

ग्वालियर. आस वेलफेयर फाउंडेशन एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ ग्वालियर की ओर से सोमवार को निजी होटल में देहदान अंगदान विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपेंद्र शिरगांवकर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि देहदान को देह अर्पण कहना चाहिए, क्योंकि यह देह हमारा नहीं है, जिसे हम दान कहें। यह देह ईश्वर का है। यह कार्यक्रम जायंट्स के संस्थापक पद्श्री नाना चूडास्मा स्मृति में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में स्वेच्छा से 15 लोगों ने देहदान के लिए शपथ पत्र भरे।
मिले सवालों के जवाब

जया रोग्य हॉस्पिटल के एनाटॉमी विभाग के एचओडी डॉ. सुरेश शर्मा ने देहदान की प्रक्रिया की विस्तृत रूप से जानकारी दी और तकनीकी एवं कानूनी पक्ष पर भी जानकारी दी और अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराए जाने से संबंधित क्वेरीज पूरी कीं। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी भूपेंद्र जैन ने बताया कि ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए देहदान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने देहदान अंगदान में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके निराकरण पर विस्तार से जानकारी दी।
अभियान में शामिल होने पर दिया जोर

कार्यक्रम संयोजक सुरेश घोड़के ने ग्वालियर संभाग में इस अभियान पर कार्य करने पर जोर दिया। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने दिया और आभार सचिव पंकज गुप्ता ने व्यक्त किया। मंच का संचालन अनुराधा घोड़के ने किया। इस अवसर पर जायंट्स के यूनिट डायरेक्टर विकास गुप्ता, पद्माकर खंडालकर, हरीश थोरानी, रितु यादव, अमित गुप्ता, मीरा गुप्ता, प्रदीप घोड़के उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो