आ र्टिस्ट ग्रुप के बेतालसिंह ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के मन में भी कुछ कर गुजरने की तमन्ना रहती है, लेकिन वह पैसों के अभाव में प्राइवेट स्तर पर कोचिंगों में प्रवेश नहीं ले पाते हैं, ऐसे में उनके मन में प्रतिभाएं दब जाती हैं, ऐसे ही बच्चों की प्रतिभाओं को पंख लगाने का प्रयास संस्था की ओर से किया जा रहा है। संस्था द्वारा शहरी और ग्रामीण बस्तियों में विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए संस्था द्वार बच्चों को क्लासिकल डांस के अलावा स्टेज पर भी प्रस्तुति दिए जाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही पेंटिग की बारीकियों को भी परखा जाता है। जिससे बच्चों के मन में छिपी जिझासाओं को दूर किया जा सके। इसी के साथ ही संस्था की ओर से गरीब बच्चों को शिक्षित बनाए जाने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है,अभियान के तहत बस्तियों में अध्ययन सामग्री बांटे जाने के लिए संस्था के सभी सदस्य हर समय तैयार रहते हैं, जिसका पूरा खर्च भी उनके द्वारा पॉकेट मनी से ही किया जाता है।