scriptपहली बार शहर में दिखी टेंडम साइकिल, कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर कर रहे मीरा और रॉबर्ट | Tandem bicycle seen in the city for the first time, Meera and Robert t | Patrika News

पहली बार शहर में दिखी टेंडम साइकिल, कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर कर रहे मीरा और रॉबर्ट

locationग्वालियरPublished: Oct 22, 2020 10:13:49 pm

Submitted by:

Mahesh Gupta

9 अक्टूबर को कन्याकुमारी से निकले थे दोनों, एक दिन में करते हैं 220 किमी साइकलिंग

,

पहली बार शहर में दिखी टेंडम साइकिल, कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर कर रहे मीरा और रॉबर्ट,पहली बार शहर में दिखी टेंडम साइकिल, कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर कर रहे मीरा और रॉबर्ट

ग्वालियर.
इंसान यदि कुछ करने की ठान ले, तो सारी परेशानियां उसके आगे बौनी साबित होती हैं। ऐसा ही कुछ बांबे की मीरा और चेन्नई के रॉबर्ट ने ठाना। और दोनों ने टेंडम साइकिल में कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। उन्होंने 9 अक्टूबर को साइकिलिंग शुरू की और 30 अक्टूबर को कश्मीर पहुंचने का लक्ष्य बनाया। गुरुवार को वे ग्वालियर पहुंचे। शहर में टेंडम साइकिल पहली बार आई, जिसे देख लोग हैरान थे। हर एक उस साइकिल की खूबी जानने को उत्सुक था। मीरा और रॉबर्ट का स्वागत ग्वालियर साइकिल रेंजर के सर्वजीत ङ्क्षसह ने अपनी टीम के साथ किया। दोपहर में वह आगरा के लिए रवाना हो गए।

मीरा का गिनीज बुक में नाम दर्ज
मीरा 44 साल की है। वह साइकिल इवेंट कराती हैं। उनकी दो बेटी एथलीट हैं। मीरा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बना चुकी हैं। यह उनका गिनीज बुक रिकॉर्ड के लिए प्रयास है, जिसके लिए वह बाद में अप्लाई करेंगी। अभी हर टोल पर रुककर वे पर्ची ले रही हैं। वहीं रॉबर्ट चेन्नई में हुंडई कंपनी में इंजीनियर हैं। रॉबर्ट पहले भी बिना गेर की साइकिल से 1000 किमी की दूरी नाप चुके हैं। इन दोनों की मुलाकात हार्डिक क्लब की साइकलिंग के दौरान ही हुई थी और तभी इस टूर का प्लान बना।

80 हजार की है साइकिल
साइकिल की कीमत 80 हजार है। इसमें 18 गेर है। इसे दो लोग साथ बैठकर चलाते हैं। साइकिल में पॉवर ब्रेक दिया है। यह बहुत ही स्मूथली चलती है। इसकी स्पीड 25 किमी/घंटे है। इसे चढ़ाई पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। मीरा और रॉबर्ट रोज 16 घंटे साइकिल चलाते हैं।

शहर का साइकिल ग्रुप करता है सपोर्ट
मीरा और रॉबर्ट जिस शहर भी जाते हैं। वहां का साइकिल ग्रुप उन्हें सपोर्ट करता है। खाने और रहने का अरेंजमेंट कराता है। इस तरह से अभी तक उन्हें 13 दिन हो चुके हैं। खाने में वह प्रोटीन अधिक लेते हैं। फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स पर अधिक डिपेंड रहता है।

ट्रेंडिंग वीडियो