scriptतीर्थ से कम नहीं है तानसेन समारोह, जानिए वो बातें जिन्होंने तानसेन को बनाया संगीत का सम्राट | tansen samaroh 2017 unseen facts about miya tansen | Patrika News

तीर्थ से कम नहीं है तानसेन समारोह, जानिए वो बातें जिन्होंने तानसेन को बनाया संगीत का सम्राट

locationग्वालियरPublished: Dec 20, 2017 08:20:27 pm

Submitted by:

shyamendra parihar

संगीत के सम्राट तानसेन को स्वरांजलि देने के लिए आयोजित होने वाला तानसेन समारोह अपने 9३ साल पूरे कर चुका है।

amazing facts of tansen samaroh, 15 facts of tansen samaroh, tansen samaroh, ustad bismillah khan in tansen samaroh, history of tansen samaroh, unseen history of tansen samaroh, who started the tansen samaroh, sangeet samrat tansen, indian classical music, music concert, tansen samman, tansen samaroh at mp, tansen samaroh at gwalior, gwalior news, gwalior news in hindi, mp news

ग्वालियर। संगीत के सम्राट तानसेन को स्वरांजलि देने के लिए आयोजित होने वाला तानसेन समारोह अपने 9३ साल पूरे कर चुका है। यह ऐसा मंच है जहां भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री सहित कई सम्मानों से अलंकृत कलाकार प्रस्तुति दे चुके हैं। संगीत साधकों के लिए इस दर पर आना किसी तीरथ से कम नहीं। क्या था जिसने बनाया ‘तानसेन’ तानसेन को लेकर एक सवाल बेहद लाजमी है कि आखिर तानसेन ही क्यों। लोगों का मानना है कि तानसेन ने ऐसे सुर की अनूठी साधना की जो उन्हें तानसेन बनाते हैं।

 

जब यूं ही खुद आकर शहनाई बजाने लगे उस्ताद बिस्मिला खां, तानसेन समारोह की ऐसी ही 15 बातें जो आप नहीं जानते

 

ध्र्रुपद के रचनाकर है तानसेन

तानसेन ने कई ध्रुपद की रचना भी की। तानसेन के पहले धु्रपद के मूल पद संस्कृत में थे। यानी, श्रेष्ठी वर्ग तक सीमित। आम आदमी उसमें रस तो ले सकता था, लेकिन उसे समझना आसान नहीं था। तानसेन ने इस खाई को पाट दिया। संस्कृत के धु्रपद को आम आदमी की भाषा, बृज में रच दिया।

” मियां मल्हार ” ने तानसेन को बनाया खास
बारिश और संगीत का संबंध पुराना है। रुमानी मौसम में सुरों के बादल सहज ही बरसने लगते हैं। राग मल्हार संगीत के सर्वप्रमुख रागों में से एक है, जिसे शास्त्रीय रूप से बारिश में गाया जाता है। तानसेन ने बारिश में जिस स्वरावली को गाया उसे मियां मल्हार के नाम से संगीत में अनूठा स्थान प्राप्त है।

दरबारी कान्ड़ा
दरबारी कान्ड़ा भारतीय शास्त्रीय संगीत में कई राग ऐसे हैं, जिनकी पहचान ही तानसेन से जुड़ी हुई है। कान्ड़ा भी उन्हीं में से एक है। तानसेन ने अकबर के दरबार में रात के समय इस राग को गाया था। तब से इसे रात का राग कहा जाता है और दरबार में गाया था इस वजह से इसका नाम दरबारी कान्ड़ा हो गया।

गुजरी टोड़ी
ध्रुपद के सृजन का श्रेय राजा मानसिंह को ही जाता है। उनकी रानी मृगनयनी भी, सुर साधिका थी। उनके संरक्षण में ही तानसेन की संगीत शिक्षा-दीक्षा शुरू हुई। रानी मृगनयनी के लिए गुजरी महल में तानसेन ने कई नए राग रचे, जिन्हें गुजरी टोड़ी के रूप में जाना जाता है।

” धु्रपद से ख्याल और ठुमरी”
तानसेन ने संगीत में कई प्रयोग किए। ख्याल और ठुमरी संगीत की अनूठी धरोहर हैं, जो अलग धारा का हिस्सा है। तानसेन ने ध्रुपद में ख्याल और ठुमरी शैली इजाद की, जो उनके अलावा किसी और की सृजनात्मकता से संभव नहीं था। ख्याल और ठुमरी के साथ ध्रुपद की आत्मा को बरकरार रखते हुए उन्होंने नई शैली विकसित की।

amazing facts of tansen samaroh, 15 facts of tansen samaroh, tansen samaroh, ustad bismillah khan in tansen samaroh, history of tansen samaroh, unseen history of tansen samaroh, who started the tansen samaroh, sangeet samrat tansen, indian classical music, music concert, tansen samman, tansen samaroh at mp, tansen samaroh at gwalior, gwalior news, gwalior news in hindi, mp news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो