scriptगर्मी बढऩे पर भगवान के लिए AC और कूलर लगे, ठंडाई और आमरस का लग रहा भोग | Patrika News
ग्वालियर

गर्मी बढऩे पर भगवान के लिए AC और कूलर लगे, ठंडाई और आमरस का लग रहा भोग

4 Photos
5 years ago
1/4

सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर के लिए लगा AC

भगवान चक्रधर को लग रहा केवड़ा और गुलाब जल
सनातन धर्म मंदिर में भगवान चक्रधर को हल्के सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। उनके लिए मटके का पानी रखा गया है। एसी की हवा के साथ नीबू की शिकंजी, ठंडाई, आमरस का भोग लगाया जा रहा है। पहले मंगला आरती सुबह 8 बजे होती थी अब 7.30 बजे हो रही है। वहीं शाम को 6.30 बजे होने वाली आरती 7 बजे की जा रही है। ठंडक प्रदान करने के लिए ठाकुर जी को केवड़ा और गुलाब जल भी लगाया जा रहा है। यहां अक्षय तृतीया से सत्तू का भोग भी लगेगा।

2/4

भगवान अचलनाथ के लिए मटके का ठंडा पानी रखा गया है

चतुर्भुजनाथ को लगेगा सत्तू का भोग
कसेरा ओली स्थित चतुर्भुजनाथ मंदिर में अक्षय तृतीया से मंदिर मेें कैरी का पना, चने की भाजी, ठंडाई, सत्तू आदि का भोग लगाया जाएगा। भगवान के लिए खस की टटिया के साथ कूलर और पंखे लगाए गए हैं। साथ ही उन्हें हल्के गोटे के कपड़े पहनाए जा रहे हैं।

3/4

सनातन धर्म मंदिर में लगी चांदी की ध्वजा
सनातन धर्म मंदिर में चार किलो चांदी की ध्वजा लगाई गई। ये ध्वजा पूर्व में भी मंदिर में लगाई गई थी, लेकिन गिरने की वजह से इसे हटा दिया गया था। प्रधानमंत्री महेश नीखरा ने बताया कि चांदी की ध्वजा को मंदिर के ऊपर लगाया जाएगा।

4/4

विकास नगर स्थित साईं बाबा मंदिर में सूती वस्त्र पहने हुए बाबा।

साईं बाबा पहन रहे सूती कपड़े
विकास नगर स्थित साईं बाबा मंदिर में चार एसी और एक बड़ा कूलर लगाया गया है। बाबा को सूती के कपड़े पहनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ठंडी चीजों का भोग लग रहा है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.