scriptएक्सरसाइज का सबसे बेहतर तरीका पैदल चलना, वेट भी रहता है कंट्रोल | The best way to exercise is walking, keeping weight also | Patrika News

एक्सरसाइज का सबसे बेहतर तरीका पैदल चलना, वेट भी रहता है कंट्रोल

locationग्वालियरPublished: Apr 03, 2019 08:30:04 pm

Submitted by:

Harish kushwah

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना आसान बात नहीं है। क्योंकि आज लोगों के पास समय बहुत कम है। फिट रहने के लिए अपने टाइट शेड्यूल से खुद के लिए समय निकालना पड़ता है। वहीं कई लोग तो समय रहने के बाद भी आलस के कारण एक्सरसाइज नहीं करते। व्यायाम का सबसे आसान तरीका सैर करना ही है और इससे वजन भी नियंत्रित किया जा सकता है।

health news

health news

ग्वालियर. इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना आसान बात नहीं है। क्योंकि आज लोगों के पास समय बहुत कम है। फिट रहने के लिए अपने टाइट शेड्यूल से खुद के लिए समय निकालना पड़ता है। वहीं कई लोग तो समय रहने के बाद भी आलस के कारण एक्सरसाइज नहीं करते। व्यायाम का सबसे आसान तरीका सैर करना ही है और इससे वजन भी नियंत्रित किया जा सकता है। सिटी डॉक्टर्स के अनुसार स्वस्थ और फि ट रहने के लिए आपको रोज जिम जाने की जरूरत नहीं है। रोजाना वॉकिंग यानि पैदल चलने से भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। पैदल चलने पर शरीर में सेरोटोनिन और एंडोर्फिंस नामक हार्मोन रक्तवाहिकाओं में रिलीज होते हैं, जिससे आप बेहतर महसूस कर पाते हैं। रोजाना सैर करने से बेचैनी, तनाव, डिप्रेशन भी दूर होता है। आज नेशनल वॉकिंग डे है। ऐसे में हम आपको सैर करने के फायदे बताएंगे।
30 मिनट वॉक रोज करें

डॉक्टर्स के अनुसार प्रतिदिन सिर्फ 30 मिनट वॉक करके आप अपने आपको फिट रख सकते हैं। साथ ही कई बीमारियों को दूर भी भगा सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह घूमने निकलना होगा। यदि नहीं निकल पा रहे हैं, तो पैदल चलने के बहाने ढूंढ़ने होंगे। शहर में घूमने के लिए कई पार्क, जीवाजी यूनिवर्सिटी, छत्री, एलएनआइपीई, रेसकोर्स रोड आदि शामिल हैं।
घूमने से इंसुलिन इंजेक्शन की निर्भरता होती है कम

जया रोग्य हॉस्पिटल के डॉ. विनीत चतुर्वेदी के अनुसार खाने के तुरंत बाद सैर करने से रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम करने में मदद मिलती है। इसकी मदद से लोगों की इंसुलिन इंजेक्शन पर निर्भरता कम हो सकती है और ये वजन को भी कंट्रोल में रख सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो खाने के बाद कुछ समय की सैर आपके लिए फ ायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप खाने में खूब कार्बोहाइड्रेट जैसे कि ब्रेड, चावल, आलू या पास्ता का सेवन करते हैं, तो आपको खाने के तुरंत बाद 10 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए।
डॉक्टर्स एडवाइज

रोज सैर करने से रक्तप्रवाह तेज होता है और कैलोरी घटती है, जिससे कार्डियोवस्कुलर सेहत बेहतर हो पाती है। रोज सैर करने से हार्ट रेट बेहतर होता है और हाइपरटेंशन का खतरा कम रहता है।
घूमना हार्ट अटैक, स्ट्रोक और धमनी रोग के खतरे को भी कम करता है।

सैर करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। वॉक करने से कैलोरी और बीएमआई घटने की संभावना बढ़ जाती है।
पैदल चलने से पैर भी टोंड रहते हैं। अगर आपको टोंड पैर चाहिए, तो इसके लिए पैदल चलना सबसे आसान तरीका है।

खाने के तुरंत बाद सैर करने से ही ब्लड ग्लूकोज का स्तर 12 प्रतिशत तक कम होता है। सबसे ज्यादा फ ायदा शाम के खाने के बाद होता है, जब कार्बोहाइड्रेट का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है और शरीर थोड़ा कम एक्टिव रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो