scriptमैट फिनिशिंग के साथ 24 घंटे बरकरार रहेगी होठों की रंगत | The color of the lips will remain intact with matte finish | Patrika News

मैट फिनिशिंग के साथ 24 घंटे बरकरार रहेगी होठों की रंगत

locationग्वालियरPublished: Mar 30, 2019 07:30:27 pm

Submitted by:

Harish kushwah

लिपस्टिक लगाना हर लड़की को पसंद होता है, क्योंकि हल्की सी लिपस्टिक लगा लेने से ही चेहरे में रंगत आ जाती है। यही वजह है कि मार्केट में तरह-तरह की लिपस्टिक आ रही है। इन दिनों एक खासी लिपस्टिक लोगों की पसंद में शामिल हो गई है।

Makeup

Makeup

ग्वालियर. लिपस्टिक लगाना हर लड़की को पसंद होता है, क्योंकि हल्की सी लिपस्टिक लगा लेने से ही चेहरे में रंगत आ जाती है। यही वजह है कि मार्केट में तरह-तरह की लिपस्टिक आ रही है। इन दिनों एक खासी लिपस्टिक लोगों की पसंद में शामिल हो गई है। महिलाएं अब इसी लिपस्टिक की डिमांड कर रही हैं। कारण यह है कि यह लिपस्टिक मैट फिनिश होने के साथ-साथ 24 घंटे तक चलती है। जिस स्थिति में आप उसे लगाते हैं, ठीक वैसी ही स्थिति तक यह लिपस्टिक रहती है। यही वजह है कि सिटी ब्यूटीशियंस भी इस लिपस्टिक का ही इस्तेमाल कर रही हैं। फिर चाहे ब्राइडल मेकअप हो या इंगेजमेंट सेरिमनी, उसके लिए इसी लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हर रंग में उपलब्ध है।
ब्रश से लगाई जाती है यह लिपस्टिक

मैट लुक वाली यह लिपस्टिक ब्रश से लगाई जाती है। जब आप यह लिपस्टिक लगाएं तो इसकी पतली लेयर ही लगाएं। मोटी लेयर लगाने से यह खूबसूरत नहीं लगती है। लिपस्टिक लगाने के तुरंत बाद होठों को एक दूसरे पर फेरे नहीं। इससे यह खराब हो जाती है। एक बार लगा देने के बाद इसे वैसे ही छोड़ दिया जाए तो यह बहुत देर तक चलती है। आप खाना खाएं तो भी यह लिपस्टिक नहीं मिटनी।
मेकअप रिमूवर का करें इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो जब भी आप मैट फिनिश लिपस्टिक निकालने के लिए क्लींजर या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। बिना क्लींजर या मेकअप रिमूवर के यह लिपस्टिक होठों से निकल नहीं पाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो