scriptदुपहिया वाहन से आए और युवक को गोली मारकर भाग निकल, जानिए क्यों | The incident occurred in the old Cantonment Police Station area | Patrika News

दुपहिया वाहन से आए और युवक को गोली मारकर भाग निकल, जानिए क्यों

locationग्वालियरPublished: Oct 13, 2019 08:40:32 pm

Submitted by:

Harpal chauhan

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में हुई वारदात

दुपहिया वाहन से आए और युवक को गोली मारकर भाग निकल, जानिए क्यों

दुपहिया वाहन से आए और युवक को गोली मारकर भाग निकल, जानिए क्यों

ग्वालियर। प्लॉट के विवाद पर एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। उसे जेएएच मे भर्ती कराया है। उसने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए पुरानी छावनी थाने में एफआइआर कराई। घायल युवक का कहना है पहले उसे धमकी दी गई फिर मचला अंकल ने उस पर गोली चला दी। हालांकि पुलिस मामले पर संदेह है। फिलहाल पुरानी छावनी थाना पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुरैना निवासी रामराज सिंह को गोली मारी गई है। रामराज किसानी करता है। उसने बताया स्टोन पार्क में उसने परिचित फूल सिंह से प्लॉट खरीदा था। उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। करीब ४ दिन पहले रामप्रकाश, मचला अंकल आकर कहने लगे कि वह प्लॉट उनका है। इसलिए प्लॉट पर काम कराना बंद करे। उसने कहा कि प्लॉट खरीदा है, उस पर कागजात भी है। लेकिन दोनों नहीं माने। धमकी देकर गए प्लॉट से कब्जा छोड़ देना। लेकिन वह उन लोगांे की धमकी से डरा नहीं निर्माण कार्य कराता रहा। शनिवार को तीनों दुपहिया वाहन से फिर उसके पास पहुंच गए। उसे धमकी दी कि प्लॉट खाली करके चला जाए। जब वह नहीं माना तो मचला ने उस पर गोली चला दी। गाली उसके पैर में धंस गई। हमला करने के बाद धमकी देकर भाग निकले। उसने तुरंत पुलिस को खबर दी। गोली का पता चलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। घायल रामराज को अस्पताल भेजकर तीनों पर मामला दर्ज किया।
फरवरी में घायल के परिजनों पर हुई थी एफआइआर

पुलिस का कहना है फरवरी में मचला और रामराज के परिजनों के बीच झगड़ा हुआ था। तब मचला ने रामराज के परिजनों पर एफआइआर कराई थी। इसलिए पुलिस को लग रहा है कि कही दुश्मनी निकालने के लिए यह खेल तो नहीं खेला गया है।
इनका कहना है
युवक के पैर में गोली लगी है। मामला संदिग्ध है। क्योकि पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिस पर आरोप लगा रहे है तब वह फरियादी था। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
केपीएस, यादव, टीआई पुरानी छावनी थाना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो