scriptसाफा बांधकर आया, प्रेमिका के सिर में मारी गोली, अगले माह होने वाली थी शादी | The mad lover shot the girlfriend in the head | Patrika News

साफा बांधकर आया, प्रेमिका के सिर में मारी गोली, अगले माह होने वाली थी शादी

locationग्वालियरPublished: May 17, 2022 12:28:11 pm

Submitted by:

Manish Gite

बैजल कोठी के पास सरेआम हुई वारदात, सिरफिरे आशिक ने रास्ते में युवती को रोका, गोली मारकर की हत्या, प्रेमिका की सगाई हो चुकी थी…।

gwalior.png

ग्वालियर। मौसेरी बहन के साथ मंदिर से लौट रही युवती की बीच सड़क पर सिरफिरे आशिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। कातिल उसके इंतजार में बैजल कोठी, मुरार के पास काफी देर से बैठा था। युवती आई तो उसे रोका, कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसकी हत्या कर गलियों में होकर भाग गया। युवती की सगाई हो चुकी थी। अगले महीने उसकी शादी थी। हत्यारा युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन वो राजी नहीं हुई तो कनपटी पर गोली मार दी।

 

 

भाभी के साथ युवती के गांव गया था

पुलिस ने बताया कि बैजल कोठी के पास कई जगह सीसीटीवी लगे हैं। फुटेज में धीरेंद्र कटारे साक्षी का इंतजार करता दिखा है। धीरेंद्र की साक्षी से चार साल से दोस्ती थी। साक्षी की सगाई हो गई है, पता चलने पर धीरेंद्र भाभी के साथ साक्षी के गांव भौंती गया था। साक्षी के परिजन से उसका हाथ मांगा था, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। धीरेंद्र और उसकी भाभी ने जिद की थी कि एक बार साक्षी मना कर दे तो बात आगे नहीं बढ़ाएंगे। पुलिस का कहना है कि साक्षी को रास्ते में रोककर धीरेंद्र ने शादी की जिद की होगी। साक्षी ने मना कर दिया तो उसे गोली मार दी। आरोपी की तलाश में दबिश दी है, लेकिन वह नहीं मिला।

 

परी गुप्ता निवासी मुरार ने बताया मौसेरी बहन साक्षी गुप्ता (20) का उसकी आखों के सामने कत्ल हो गया। साक्षी भौंती, शिवपुरी की रहने वाली थी। उसके पिता मनोज गुप्ता 6 नंबर चौराहे के पास चाय का स्टॉल लगाते हैं, इसलिए पूरा परिवार बैजल कोठी के पास रहता है। साक्षी की कुछ दिन पहले सगाई हुई है। 21 जून को उसकी शादी होने वाली थी। सगाई भौंती में हुई थी, इसलिए माता-पिता वहीं गांव में हैं। साक्षी को शादी की खरीदारी करना थी, इसलिए अकेली यहां आई थी। सोमवार को उसके साथ मंदिर दर्शन करने गई थी। शाम 7:48 मिनट पर दोनों बहनें मंदिर से पैदल वापस लौट रही थीं। घर सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर था। तब साक्षी को हत्यारे ने गोली मार दी।

चेहरे पर साफी लपेटकर आया था हत्यारा

हत्यारा पहले से सडक़ किनारे खड़ा था। साक्षी के साथ वह पैदल आ रही थी। हत्यारे ने साक्षी को रोका। वह मुडी हत्यारे ने तमंचा उसकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी। साक्षी खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। उसे गोली मारकर हत्या तमंचा पेंट में खुरसता हुआ भाग गया। एक पल तो उसकी समझ में नहीं आया क्या करे। मदद के लिए बाजू में किराना कारोबारी को बुलाया। उसके बाद पुलिस आई। हत्या करने वाले ने चेहरे पर साफी लपेट पर रखी थी। वह कौन था पहचान नहीं पाई।
(जैसा कि परी ने पत्रिका को बताया)

 

 

हत्या करने वाले की पहचान हो गई है

मौसरी बहन के साथ घर लौट रही युवती की हत्या की गई है। उसे सिर में गोली मारी है। हत्या करने वाले की पहचान हो गई है। उसे तलाशा जा रहा है। सीसीटीवी में वह मंडराता दिखा था।

-शैलेन्द्र भार्गव मुरार टीआइ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो