scriptमैकेनिक छत पर सोता रहा, चोर अलमारी से नकदी, जेवर ले गए | The mechanic slept on the roof, the thieves took cash, jewelry from th | Patrika News

मैकेनिक छत पर सोता रहा, चोर अलमारी से नकदी, जेवर ले गए

locationग्वालियरPublished: Aug 03, 2020 06:39:43 pm

खटीक मोहल्ला की घनी बस्ती में चोरों ने मिस्त्री के मकान को टारगेट किया। गर्मी की वजह से मिस्त्री और पत्नी छत पर सो रहे थे। चोर भी इसी छत पर चढ़कर घर में आए। दंपती को उनकी मौजूदगी का आभास तक नहीं हुआ…

corona-4

मैकेनिक छत पर सोता रहा, चोर अलमारी से नकदी, जेवर ले गए

ग्वालियर. खटीक मोहल्ला की घनी बस्ती में चोरों ने मिस्त्री के मकान को टारगेट किया। गर्मी की वजह से मिस्त्री और पत्नी छत पर सो रहे थे। चोर भी इसी छत पर चढ़कर घर में आए। दंपती को उनकी मौजूदगी का आभास तक नहीं हुआ। चोरी का पता सुबह चला जब दंपती सोकर उठे। नीचे आकर देखा तो अलमारी खुली थी उसमें से करीब एक लाख रुपए नकद, करीब डेढ़ लाख के गहने गायब थे। दंपती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
खटीक मोहल्ला, इंदरगंज में वारदात शनिवार रात सुरेश के घर में हुई। सुरेश पेशे से मैकेनिक है। यातायात नगर में उनकी दुकान है। शनिवार को ईद की छुट्टी थी, इसलिए दिनभर घर पर रहे। रात को पत्नी प्रेमा बाई के साथ छत पर सोने चला गया। रात में चोर उसी छत पर चढ़कर उनके घर में आ गए। चोरों ने आराम से घर की तलाशी ली। अलमारी बक्से खंगाले। उनमें करीब एक लाख रुपए नकद और जेवर रखे थे। सब कुछ समेट कर ले गए।
दंपती ने पुलिस को बताया घर में शनिवार को ही पैसा आया था। दरअसल उन्होंने बकरा पाल रखा था। शनिवार को ईद पर उसे करीब 90 हजार रुपए में बेचा था। लेकिन इसकी जानकारी उनके अलावा मोहल्ले में कुछ लोगों को भी थी। आशंका है कि चोरी करने वाले आसपास के हो सकते हैं। इस थ्योरी पर पुलिस भी चोरों का पता लगा रही है।

जानवरों के आहार की दुकान में सेंध की कोशिश
रात में ही चोरों ने गोला का मंदिर पर लक्ष्मीनारायण अग्रवाल की दुकान में चोरी की कोशिश की। अग्रवाल किलागेट पर रहते है। शनिवार शाम को कारोबार बंद हुआ तो रोज की तरह दुकान पर ताले लगाकर घर आ गए। सुबह पहुंचे तो दोनों तरफ के ताले टूटे पड़े थे। दुकान का शटर भी उचका था। स्थिति देखकर अग्रवाल घबरा गए। उन्हें लगा कि दुकान में चोरी हो गई। हालांकि चोर दुकान में घुस नहीं पाए थे। क्योंकि सेंट्रल लॉक नहीं खुला था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो