scriptThe meeting will be held in Jaida Mandi | आज मुख्यमंत्री करेंगे 1030 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण | Patrika News

आज मुख्यमंत्री करेंगे 1030 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण

locationग्वालियरPublished: Mar 11, 2023 11:33:21 pm

Submitted by:

Dharmendra Trivedi

-जैदा मंडी में होगी सभा, प्रशासन और पुलिस ने किए इंतजाम

आज मुख्यमंत्री करेंगे 1030 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण
आज मुख्यमंत्री करेंगे 1030 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण
श्योपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 मार्च को श्योपुर आएंगे। यहां आकर वे सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज और मूंझरी बांध के निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही 1013 करोड़ रुपए के कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा। जैदा मंडी परिसर में होने वाली सभा और लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देर रात तक अधिकारी प्रजेंटेशन आदि की रिहर्सल करते रहे। कार्यक्रम स्थल मुख्य सड़क से अंदर होने की वजह से सामान्य यातायात पर कोई असर नहीं पड़ेगा।सभा स्थल पर आने वालों के लिए पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था अलग से की है। लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह शामिल होंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.