कोहरा छंटा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी से मिली राहत, बच्चों ने की मस्ती
ग्वालियरPublished: Jan 08, 2023 11:41:28 pm
-न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 के ऊपर पहुंचा


कोहरा छंटा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी से मिली राहत, बच्चों ने की मस्ती
श्योपुर। साल की शुरुआत के साथ ही घटते तापमान में रविवार को कुछ हद तक बढ़ोतरी हुई। धूप में आई तेजी के साथ दिन का तापमान जहां बढ़कर 20 तक पहुंच गया, वहीं रात का तापमान न्यूनतम 4 डिग्री पर ठहरा रहा। सुबह साढ़े सात बजे ही शहर में धप दिखने लगी थी। दिन चढऩे के साथ ही धूप में भी तेजी आई और दोपहर के समय कुछ जगहों पर लोग सामान्य कपड़ों में नजर आए। शहर के बड़े पार्क के अलावा अन्य पार्कों में भी बच्चों, बुजुर्ग और महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा।