scriptबेल्जियम गवर्नमेंट की पॉलिसीज अच्छीं, इंडिया में भी होनी चाहिए | The policies of the Belgian government should be good in India too | Patrika News

बेल्जियम गवर्नमेंट की पॉलिसीज अच्छीं, इंडिया में भी होनी चाहिए

locationग्वालियरPublished: Nov 22, 2021 11:52:57 pm

Submitted by:

Mahesh Gupta

2014 से बेल्जियम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर

बेल्जियम गवर्नमेंट की पॉलिसीज अच्छीं, इंडिया में भी होनी चाहिए

बेल्जियम गवर्नमेंट की पॉलिसीज अच्छीं, इंडिया में भी होनी चाहिए

ग्वालियर.

मैं पढऩे में शुरू से अव्वल रहा। हम दो भाइयों में थोड़ा ही उम्र का अंतर है। दोनों में हर चीज की होड़ रहती थी। यही हमारी अच्छी आदत भी बनी। पढ़ाई भी हम इसी अंदाज में करते थे। मैंने कॉर्मल कॉन्वेंट में 10वीं तक की पढ़ाई की। जब 11वीं में पहुंचा तो गल्र्स स्कूल बन गया। तब पापा ने एडमिशन सेंटपाल में कराया। इसके बाद बीई मैंने एनआइटीएफ देहली से की। कैंपस प्लेसमेंट हुआ और मेरा यूएस सीएफसी में सिलेक्शन हो गया। फिर मैंने पीछे मुडकऱ नहीं देखा। कई बार ट्रांसफर हुआ। कई नई कंपनी भी जॉइन कीं। इंडिया भी आना हुआ। वर्तमान समय में मैं 2014 से बेल्जियम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। बेल्जियम में रहते हुए मुझे लंबा समय हो गया, लेकिन इंडिया को हमेशा मिस करता हूं। वहां के जैसे लोग, अपनापन यहां नहीं है। त्योहारों की रौनक भी गुमनाम सी जान पड़ती है। लेकिन यहां की गवर्नमेंट पॉलिसीज मुझे बहुत पसंद हैं। सरकार के द्वारा सीनियर सिटीज और बच्चों के लिए बहुत सपोर्ट किया जाता है। यहां की पॉपुलेशन ज्यादा नहीं है। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों की हेल्थ पर पूरा फोकस रखा जाता है।
अनुभव
– बेल्जियम कई मायनों में ठीक है। यहां की पॉलिसीज मुझे बहुत पसंद हैं। हर बार यही सोचता हूं कि ये योजनाएं इंडिया में भी होनी चाहिए।
– यहां की सोसायटी सिविलाइज है। सीनियर पर्सन का ध्यान गवर्नमेंट की ओर से अच्छा रखा जाता है।
– मेडिकल और एजुकेशन सिस्टम बहुत अच्छा है। एजुकेशन फ्री है। सभी बच्चे गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ते हैं।
– बच्चे होने पर पांच प्रकार के सर्टिफिकेट मिलते हैं, जो उनकी लाइफ को सिक्योर बनाते हैं।

निशांत शर्मा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो