तीन महीने से खुदी सडक़ अब बनने लगी
ग्वालियरPublished: Oct 17, 2023 08:31:22 pm
कमिशनर सहित अन्य अधिकारी कर चुके थे कई बार निरीक्षण


तीन महीने से खुदी सडक़ अब बनने लगी
ग्वालियर. बारिश से पहले शहर की कई सडक़ों को बनाने के लिए खोदा गया था। लेकिन लगभग तीन महीने तक इन नई सडक़ों को नहीं बनाया गया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब सडक़े बनना शुरू हो गई है। इसमें शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी दीनदयाल नगर की सडक़ भी शामिल है। यहां पर तीन महीने से मुख्य सडक़ पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया था। इस पर सीवर की लाइन न डालने के चलते अधूरा छोड़ा गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन लंबे इंतजार के बाद अब सडक़ बनना शुरू हो गई है। लोगों की समस्या को देखते हुए इस खबर को पत्रिका ने प्रकाशित किया था। उसी के बाद से सडक़ बनना शुरू हो गई है।
पार्षद ने दी थी धरने की धमकी
सडक़ नहीं बनने से नाराज क्षेत्रीय पार्षद रेखा त्रिपाठी ने धरने पर बैठने की धमकी दी थी। इसके बाद मौके पर अभी हाल ही में निगम आयुक्त के साथ जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर आए थे। जिससे अब बंद काम की शुरुआत हो गई है।