scriptThe temperature reached 44 degrees in the second week of May in Dhar | धार में मई महीने के दूसरे सप्ताह में तापमान पहुंचा ४४ डिग्री | Patrika News

धार में मई महीने के दूसरे सप्ताह में तापमान पहुंचा ४४ डिग्री

locationग्वालियरPublished: May 12, 2023 01:20:24 am

Submitted by:

rishi jaiswal

दोपहर में सड़कें रहीं सूनी, आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है तापमान

धार में मई महीने के दूसरे सप्ताह में तापमान पहुंचा ४४ डिग्री
धार में मई महीने के दूसरे सप्ताह में तापमान पहुंचा ४४ डिग्री
धार. मई महीने के दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में २ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान 2०.६ डिग्री पर ही बरकरार है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान ४४ डिग्री पर पहुंच गया। तेज गर्मी का असर अब सड़कों पर भी नजर आ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। सुबह से ही तेज गर्मी लोगों को हलाकान करने लगी। दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव के बाद पारे में काफी गिरावट हुई थी, इसके कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इससे तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार तापमान में वृद्धि होगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.