शहर की दक्षिण विधानसभा के 8 मतदान केन्द्र होने के बाद अब रह जाएंगे 279
ग्वालियरPublished: Nov 06, 2022 12:06:14 am
-अगस्त से जारी था युक्तियुक्तकरण का काम


शहर की दक्षिण विधानसभा के 8 मतदान केन्द्र होने के बाद अब रह जाएंगे 279
ग्वालियर। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद 1735 मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण का काम पूरा हो गया है। 1500 से ज्यादा मतदाता वाले 150 से अधिक मतदान केन्द्रों को खोजकर मतदाता संख्या और क्षेत्रीय स्थिति को देखने के बाद बड़े मतदान केन्द्रों को पुरानी स्थिति में रखा गया है। जबकि दक्षिण विधानसभा के 8 मतदान केन्द्रों को मर्ज कर दिया गया है। अब दक्षिण विभानसभा में मतदान केन्द्रों की संख्या 287 से घटकर 279 हो जाएगी। जबकि जिले के मतदान केन्द्रोंं की संख्या 1727 रह जाएगी। निर्वाचन विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण किए जाने के बाद अब चुनाव होने पर आठ मतदान केन्द्रों पर लगने वाले कर्मचारियोंं की बचत भी हो सकेगी और मतदाताओं को भी आसानी होगी।