script20 हजार रुपए के लिए युवक का काटा गला, फिर यह हुआ हाल | The young man was strangled for 20 thousand rupees, then this happened | Patrika News

20 हजार रुपए के लिए युवक का काटा गला, फिर यह हुआ हाल

locationग्वालियरPublished: Feb 23, 2020 12:38:27 am

बिरला नगर पुल की सीढिय़ों के पास एक युवक घायल हालत में पड़ा मिला है। उसका गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। राहगीरों ने देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल का कहना है कि कुछ बदमाश उसे घायल कर उसके 20 हजार रुपए लूटकर ले गए।

crime

20 हजार रुपए के लिए युवक का काटा गला, फिर यह हुआ हाल

ग्वालियर. बिरला नगर पुल की सीढिय़ों के पास एक युवक घायल हालत में पड़ा मिला है। उसका गला कटा हुआ था और खून बह रहा था। राहगीरों ने देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घायल का कहना है कि कुछ बदमाश उसे घायल कर उसके 20 हजार रुपए लूटकर ले गए। हालांकि पुलिस का कहना है हिस्से बांट को लेकर उसका साथियों से विवाद हुआ तो उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस हमला करके भागे बदमाशों की तलाश कर रही है। वारदात दोपहर करीब 3.30 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक तहसील नबाबगंज जिला बरेली निवासी नन्हेलाल का गला काटा गया है। नन्हे ने बताया वह नौकरी की तलाश में ग्वालियर आया था। घर से कुछ रकम भी जेब में रख ली थी, ताकि अनजाने शहर में कोई परेशानी न हो। वह बिरला नगर स्टेशन पर टे्रन से उतर गया। बिरला नगर पुल के पास सुनसान इलाके में दो लोग उसे मिले और जबरन झाडिय़ों में ले गए। उसकी मारपीट कर जेब में रखे पैसे छीनने लगे। उसने विरोध किया तो कटर से उस पर वार किए। पहले तो नन्हे ने खुद को बचाया। हमलावर चेहरे पर वार करने को हुए तो उसने अपने दोनों हाथ अड़ा दिए। जिससे उसके हाथ भी लहूलुहान हो गए। इसके बाद हमलावर ने उसके गले पर वार किया। उसे लहुलुहान होने के बाद बदमाश उसके 20 हजार रुपए लूटकर भाग गए।

कागज पर लिखकर बताई लूट की घटना
घायल होने पर नन्हे पुल के पास जीने से उठकर बैठ गया। गला कटने से काफी खून बह चुका था, इसलिए वह बोल भी नहीं पा रहा था। कोई राहगीर वहां से निकला तो उसने नन्हें को देखा तो पुलिस को बताया। कुछ देर बाद एफआरवी से पुलिसकर्मी आ गए। नन्हे ने कागज पर अपना नाम, पता और बदमाशों द्वारा 20 हजार रुपए लूटकर लेकर जाने के बारे में बताया।

पूछताछ में हिस्से-बांट की आई कहानी
पुलिस का कहना है मौके पर जाकर पूछताछ की तो हिस्से-बांट का मामला सामने आया है। पुलिस को शक है कि घायल और उसके साथी ट्रेन में जेबकटी करते हैं। हिस्से-बांट को लेकर उसका साथियों से झगड़ा हुआ था। साथी उसे झाडिय़ों में ले गए और कटर से उसका गला काट दिया।

मामले की जांच की जा रही है
नन्हेलाल घायल अवस्था में पुल के पास पड़ा मिला है। कटर से उसके गले पर वार किया है। मौके पर जाकर पूछताछ में पता चला कि हिस्से-बांट को लेकर उसका अपने साथियों से झगड़ा हुआ। साथी उसके साथ वारदात कर भाग निकले। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
आलोक परिहार, टीआइ हजीरा थाना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो