scriptशब्दों में बहुत ताकत है, इससे घर बनते हैं और बिगड़ते भी हैं, आज चातुर्मास की घोषणा करेंगे मुनिश्री विहर्ष सागर | there is a lot of power in words, it builds the house and worsens, tod | Patrika News

शब्दों में बहुत ताकत है, इससे घर बनते हैं और बिगड़ते भी हैं, आज चातुर्मास की घोषणा करेंगे मुनिश्री विहर्ष सागर

locationग्वालियरPublished: Jun 16, 2019 01:24:36 am

Submitted by:

Rahul rai

शब्द जीवन बदल सकते हैं। शब्द बदल दो अपने आप दुनिया बदल जाएगी। शब्दों से ही घर बनते हैं, शब्दों से ही सब कुछ टूट जाता है। यह विचार मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने सकल जैन समाज व जैन मिलन ग्वालियर की ओर से शनिवार को नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में आयोजित धर्मसभा में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

munishri viharsa Sagar

शब्दों में बहुत ताकत है, इससे घर बनते हैं और बिगड़ते भी हैं, आज चातुर्मास की घोषणा करेंगे मुनिश्री विहर्ष सागर

ग्वालियर। शब्द दीन-हीन में जोश भर देते हैं। शब्द शांत भी कर देते हैं। शब्दों में बहुत ताकत है। शब्द ही वाणी और वीणा बन जाते हैं और शब्द ही बांसुरी बना देते हैं। शब्द जीवन बदल सकते हैं। शब्द बदल दो अपने आप दुनिया बदल जाएगी। शब्दों से ही घर बनते हैं, शब्दों से ही सब कुछ टूट जाता है। यह विचार मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने सकल जैन समाज व जैन मिलन ग्वालियर की ओर से शनिवार को नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला में आयोजित धर्मसभा में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इससे पहले फालका बाजार जैन मंदिर से मुनिश्री की मंगल प्रवेश यात्रा निकाली गई। प्रवचनों से पहले नीलम जैन ने मंगलाचरण एवं अंजू जैन ने भजन प्रस्तुत किए। आयोजन समिति के प्रशांत गंगवाल, महेंद्र टोंग्या, बालचंद जैन, प्रवीण गंगवाल आदि ने श्रीफल चढ़ाकर मुनिश्री का आशीर्वाद लिया। संचालन प्रवीण गंगवाल किया एवं आभार संजीव अजमेरा ने व्यक्त किया।
स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
मुनिश्री विहर्ष सागर, मुनिश्री विजयेश सागर एवं क्षुल्लक विश्वोत्तर सागर महाराज ससंघ की सकल जैन समाज एवं जैन मिलन ग्वालियर द्वारा फालक बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से गाजेबाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल पुरुष श्वेत वस्त्रों के साथ केशरिया टोपी एवं महिलाएं केशरिया साड़ी पहनें थीं। शोभायात्रा में महिलाएं डांडिया नृत्य और पुरुष जयघोष कर रहे थे। जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं एवं समाजजनों ने प्रतिष्ठान एवं घरों पर 108 स्वागत गेट लगाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने घर के द्वार पर रंगोली सजाई थी। जब मुनिश्री उनके द्वार से गुजरे तो उन्होंने अगवानी कर उनके चरणों को धोकर आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा फालका बाजार जैन मंदिर से शुरू होकर पाटनकर चौराहा, गश्त का ताजिया, डीडवाना ओली, सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, मोर बाजार, दानाओली से होती हुई नई सडक़ स्थित चंपाबाग धर्मशाला कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
गोपाचल पर भगवान पाŸवनाथ के किए दर्शन
मंगल प्रवेश के दौरान फूलबाग स्थित श्री दिगम्बर जैन गोपाचल पर्वत पर मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज ससंघ पहुंचे। गोपाचल पर महामंत्री अजीत वरैया ने मुनिश्री की अगवानी की। इसके बाद पर्वत पर विराजित 42 फीट ऊंची भगवान पाŸवनाथ की प्रतिमा के दर्शन किए।
चातुर्मास की घोषणा आज
मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज अपने 2019 के चातुर्मास की घोषणा रविवार को नई सडक़ चंपाबाग धर्मशाला में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक कार्यक्रम के दौरान करेंगे। सकल जैन समाज ग्वालियर सहित भिंड, फिरोजाबाद, इटावा, आगरा, दिल्ली आदि जगहों से बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचकर मुनिश्री से चातुर्मास करने की विनती करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो