ऐसे में यह फ्लाइट काफी अच्छी साबित हो रही थी, लेकिन पिछले लगभग एक महीने से यहां की फ्लाइट नहीं आ रही है। इसके साथ ही पुणे के लिए भी काफी संख्या में यात्री आ जा रहे थे, लेकिन यह भी अब बंद है। दूसरे शहरों से स्पाइसजेट की आठ फ्लाइट ग्वालियर के लिए आती है। जिसमें हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, जम्मू, अहमदाबाद, पुणे और जयपुर की फ्लाइट चलती है। वहीं दिल्ली और इंदौर के लिए इंडिगों की चलती है। अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एयरपोर्ट का कहना है कि जयुपर और अब पुणे की फ्लाइट टैक्निकल रीजन के चलते बंद है। जल्द ही यह फ्लाइटें चलेंगी।
जम्मू की फ्लाइट रही रद्द
स्पाइसजेट की जम्मू जाने वाली फ्लाइट गुरुवार को रद्द रही। इसके चलते गुरुवार को बैंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइट गई। इसके साथ ही शुक्रवार को जयपुर और पुणे की फ्लाइट रद्द रहेगी।