scriptये हैं ग्वालियर के स्मार्ट वॉशरूम कैफे, जहां महिलाएं निभा रहीं बखूबी जिम्मेदारी | These are the smart washroom cafes of Gwalior, where women are doing t | Patrika News

ये हैं ग्वालियर के स्मार्ट वॉशरूम कैफे, जहां महिलाएं निभा रहीं बखूबी जिम्मेदारी

locationग्वालियरPublished: Nov 23, 2021 08:57:05 am

Submitted by:

Mahesh Gupta

स्मार्ट सिटी ग्वालियर का प्रोजेक्ट

ये हैं ग्वालियर के स्मार्ट वॉशरूम कैफे, जहां महिलाएं निभा रहीं बखूबी जिम्मेदारी

ये हैं ग्वालियर के स्मार्ट वॉशरूम कैफे, जहां महिलाएं निभा रहीं बखूबी जिम्मेदारी

ग्वालियर.

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिये ग्वालियर स्मार्ट सिटी की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी उद्देश्य के तहत स्मार्ट सिटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित स्मार्ट वॉशरूम कैफे पर कैफेटेरिया के संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी महिलाओं को सौपी गई है। स्मार्ट वॉशरूम कैफे मे महिलाकर्मियों द्वारा इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रही हैं। कैफेटेरिया में काउंटर पर बुकिंग से लेकर फूड बनाने और उन्हे ग्राहक को देने तक की पूर्ण जिम्मेदारी इन महिलाकर्मियों द्वारा ही निभाई जा रही है।
सिटी सेंटर, न्यू कलेक्ट्रेट, केआरजी कॉलेज, न्यू हाईकोर्ट में संचालन
स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन स्मार्ट वॉशरूम कैफे में कैफेटेरिया के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौपी गई है। महिलाएं ज्यादा से ज्यादा आगे आ सकें, इसके लिये स्मार्ट सिटी द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इससे पहले स्मार्ट सिटी की बसों में महिला परिचालकों की तैनाती की गई थी और अब स्मार्ट वॉशरूम कैफे पर कैफेटेरिया के संचालन का दायित्व महिलाओं को सौंपा गया है। प्रत्येक कैफेटेरिया पर 3 से 4 महिलाकर्मियों के स्टाफ की तैनाती की गई है। अभी शुरुआत में 4 स्मार्ट वॉशरूम बनाए गए हैं, जो सिटी सेंटर, न्यू कलेक्ट्रेट, केआरजी कॉलेज, न्यू हाईकोर्ट में संचालित हैं।

वॉशरूम के साथ कैफेटेरिया की सुविधा
जयति सिंह नें बताया कि सावर्जनिक क्षेत्रों में सुरक्षित और स्वच्छता के प्रावधान के मुद्दे को हल करने और स्वच्छता सुविधाओ तक आमजन की पहुंच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम चरण के अंतर्गत 8 वॉशरूम कैफे संचालित किये जा रहे है। बहुत कम समय में ही यह वाशरुम कैफे आमजन की पहली पसंद बन चुके है। अत्याधुनिक सुविधाओ से युक्त इन स्मार्ट वॉशरूम के साथ ही कैफेटेरिया की सुविधा का फायदा भी आमजन को इनसे मिल रहा है। वॉशरूम के साथ इनमे संचालित कैफेटेरिया से लोग कॉफी, स्नेक्स सहित अन्य फास्ट फूड का लुत्फ उठा पा रहे है। युवाओ के बीच में भी यह वाशरुम कैफे स्ट्रीट फूड हब के रूप में भी अपनी खास पहचान बना रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो