scriptआठ मिनट में दो लाख रु की चार चूडियां चोरी | Thieves came in the jewelery showroom as customers | Patrika News

आठ मिनट में दो लाख रु की चार चूडियां चोरी

locationग्वालियरPublished: Jan 21, 2020 12:01:35 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

पॉलीथिन से गहनों की गिनती करता था स्टाफ

Thieves came in the jewelery showroom as customers

आठ मिनट में दो लाख रु की चार चूडियां चोरी

पुनीत श्रीवासतव@ग्वालियर। गहने खरीदने के लिए ग्राहक बनकर स्वर्ण सरोवर शोरुम पर ग्राहक बनकर आई तीन चोरों की मंडली महज आठ मिनट में दो लाख रु की चार चूडियां चोरी कर निकल गई। गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल थीं। तीनों सास, बहू और बेटा बनकर आए थे।
वारदात शनिवार दोपहर को दिनदहाड़े हुई। चोरी का पता शोरुम संचालक को स्टॉक का मिलान करने पर चला। चार चूडिय़ां कम निकलीं तो शोरुम में लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए।

उसमें चोरी पकडी तो पुलिस को बताया। इससे पहले भी सराफा बाजार में इसी तरह ग्राहक बनकर ज्वैल्र्स की दुकान पर चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं।
वरदान मित्तल निवासी ने बताया सराफा बाजार में उनका स्वर्ण सरोवर ज्वैलरी शोरुम है। शनिवार दोपहर करीब १ बजकर ८ मिनट पर तीन लोग ग्राहक बनकर आए।
इनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। तीनों ने सोने की चूडिय़ां दिखाने के लिए कहा। शोरुम की सेल्स गल्र्स ने उन्हें कई डिजाइन की चूडियां दिखाईं। तीनों आपस में इस तरह बात कर रहे थे जैसे सास, बहू और बेटा हों।
बुजुर्ग महिला बीच में बैठी थी। तीनों ने कई डिजाइन की चूडिय़ां देखी उनमें ज्यादतर को ना पंसद किया। दरअसल उनका मकसद सेल्स गल्र्स का ध्यान बंटाना था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो