scriptThis happened for the first time in Vande Bharat Express | रानी कमलापति स्टेशन से रवाना वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ऐसा हुआ | Patrika News

रानी कमलापति स्टेशन से रवाना वंदे भारत एक्सप्रेस में पहली बार ऐसा हुआ

locationग्वालियरPublished: May 05, 2023 09:06:21 pm

Submitted by:

Nitin Tripathi

वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर का शौक बढ़ता जा रहा है। आरंभ होने के एक माह बाद शुक्रवार को पहला मौका था जब सभी कोच पूरी तरह से फुल थे।

Rail
Vande bharat express train
ग्वालियर . वंदे भारत एक्सप्रेस में शुक्रवार को चेयर कार एडवांस बुक थी। इसमें करंट में एक भी टिकट नहीं था, वहीं एक्जीक्यूटिव क्लास की महज छह सीटों को छोड़ दें तो इसकी भी सभी सीटें पूरी तरह से भरी थीं। वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट चैकिंग स्टाफ इसके पहली बार पूरी तरह से फुल होकर चलने से काफी खुश था। टिकट चैकर अनवर, रजनी सिंह व अन्य का कहना था, अब ट्रेन का क्रेज बन गया है। लोगों को इसके आरामदायक सफर में आनंद आ रहा है। इसी वजह से इसमें यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सीटें भरी होने से इसका रेकॉर्ड रखना आसाना होता है।
सी-1 की सभी सीटें
निजामुद्दीन तक बुकवंदे भारत का सी-1 कोच रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन तक पूरा बुक था। इसमें आरक्षण कराने वाले सभी यात्री सफर कर रहे थे। कुछ कोच में ही यात्री आरक्षण के बाद (एनटी) नहीं आए। वहीं कुछ यात्रियों ने जैसे आगरा और ग्वालियर तक के आरक्षण को आगे दिल्ली तक बढ़ाने को कहा। टिकट चैकिंग स्टाफ ने इन्हें ऑनलाइन करंट बुकिंग कराने की सलाह दी। बताया कि ट्रेन में आरक्षण की सुविधा नहीं है। सही टिकट नहीं होने पर पैनाल्टी का प्रावधान है। आगे सफर जारी रखने पर रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन तक का टिकट और पैनाल्टी देनी होती है। इस दौरान एक विधायक को भी आरटीसी से पैनाल्टी का भुगतान करना पड़ा।
सी 12 का गेट बंद नहीं होने से विलंब
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.