ग्वालियर

स्टारगेजिंग के लिए आइडल प्लेस है तिघरा, टेलीस्कोप से दिखेंगे चमकते सितारे

पॉल्युशन न होने से साफ रहता है स्काई

ग्वालियरOct 29, 2020 / 10:44 pm

Mahesh Gupta

स्टारगेजिंग के लिए आइडल प्लेस है तिघरा, टेलीस्कोप से दिखेंगे चमकते सितारे,स्टारगेजिंग के लिए आइडल प्लेस है तिघरा, टेलीस्कोप से दिखेंगे चमकते सितारे,स्टारगेजिंग के लिए आइडल प्लेस है तिघरा, टेलीस्कोप से दिखेंगे चमकते सितारे

ग्वालियर

53 दिन में तिघरा घूमने पहुंचे 11 हजार टूरिस्ट

यदि आप स्टारगेजिंग के शौकीन है और आपके पास टेलीस्कोप है, तो आप तिघरा पहुंचकर स्टारगेजिंग कर सकते हैं। इसके लिए यह आइडल प्लेस है। क्योंकि यह एरिया पॉल्युशन फ्री है। रात में स्टार की ब्राइटनेस साफ नजर आती है। काफी बड़े एरिया में आप स्काई देख सकते हैं। इसके लिए तिघरा पर आपको उचित प्रबंध भी मिल सकेंगे। उल्लेखनीय है कि संक्रमण काल के बीच 6 सितंबर को तिघरा ओपन किया गया था। तब से अब तक 53 दिन में कुल 11 हजार टूरिस्ट तिघरा पहुंचे और बोटिंग की। यानि गैदरिंग की बात की जाए तो लगभग 20 हजार लोग तिघरा घूम चुके हैं।

ग्रुप में जाएं तिघरा, पहले करना होगा सूचित
यदि आप स्टारगेजिंग करना चाहते हैं, तो फोर व्हीलर से शाम 6 बजे निकल सकते हैं। शहर से यहां तक पहुंचने में लगभग 40 मिनट लगते हैं। इसके लिए पहले आपको तिघरा मैनेजमेंट को सूचित करना होगा, जिससे वे आपको प्रॉपर डेस्टिनेशन दे सकें। और समय से आप वापस भी आ सकते हैं। स्टारगेजिंग के लिए आप ग्रुप में टेलीस्कोप के साथ पहुंच सकते हैं।

एक दिन में 200 लोग पहुंच रहे तिघरा
तिघरा में जलपरी और स्पीड बोट चल रही हैं। संक्रमण के चलते 25 सीटर जलपरी में 10 लोग और 5 सीटर स्पीड बोट में 3 लोगों को बैठाला जा रहा है। हर बार बोट को सेनेटाइज किया जा रहा है। जलपरी से 15 मिनट का राउंड लिया जाता है। वहीं स्पीड बोट से 5 मिनट का। एक दिन में लगभग 200 लोग तिघरा पहुंच रहे हैं।

ठंड घुलते ही मगरकुंड से बाहर निकलने लगे मगर
तिघरा से लगभग 4 किमी दूर मगरकुंड में अब मगर निकलकर बाहर धूप सेकने लगे हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे इनकी संख्या भी बढ़ेगी। मगरकुंड तक पहुंचने के लिए बोट से जाना होगा। वहीं माइग्रेट बर्ड भी नजर आने लगी हैं। इनमें मार्टिन और कॉर्मरेट शामिल हैं। यह नलकेश्वर में काफी संख्या में देखने को मिलती हैं।

वर्जन
ग्वालियर शौकीनों का शहर है। यहां स्टारगेजिंग में इंट्रेस्ट रखने वाले लोग भी हैं। तिघरा पॉल्युशन फ्री है। इसलिए यहां रात में टेलीस्कोप के माध्यम से स्टारगेजिंग की जा सकती है। इसके समुचित प्रबंध यहां हैं, लेकिन सूचना पहले देनी होगी।
नितिन कटारे, तिघरा प्रभारी

Home / Gwalior / स्टारगेजिंग के लिए आइडल प्लेस है तिघरा, टेलीस्कोप से दिखेंगे चमकते सितारे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.