scriptआज भी कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत | today there may be strong rains in many districts | Patrika News

आज भी कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

locationग्वालियरPublished: May 24, 2021 02:02:25 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

मध्यप्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है…..

mausam.png

weather forecast

ग्वालियर। बीते कई दिनों से मौसम लगातार अपने मिजाज (weather forecast) बदल रहा है। शहर में राजस्थान से धूल के कणों के चलते रविवार को दिन में दृश्यता एक किलोमीटर तक पहुंच गई। इसका असर शाम तक देखने को मिलता रहा। सुबह तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ने लगी। सुबह 11 बजे के आसपास धूप तेज होने से लोग घरों में कैद हो गए, लेकिन दोपहर में मौसम में कुछ बदलाव आया। कुछ हल्के से बादल आने से धूप तो हल्की हुई लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

weather_alert.jpg

वहीं राजधानी भोपाल में 2 दिन बाद फिर मौसम के तेवर नरम पड़ गए। बादल छाने और तेज हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। मौसम केंद्र के मुताबिक रविवार को दिन का तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। शनिवार के मुकाबले इसमें 0.7 डिग्री की गिरावट हुई।

बादल छाने के कारण दिन में पारे की चाल भी तेज नहीं हो सकी। मौसम वैज्ञानिक जेपी विश्वकर्मा के मुताबिक सुबह 9:00 से 9:30 तक 38 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रात का तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे में इसमें 2.6 डिग्री की गिरावट हुई।

इन सिस्टम का हुआ असर

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक मध्यप्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर के पूर्वी मध्य हिस्से में भी ऐसा ही चक्रवात बना है। इसी वजह से नमी आई जिससे बादल छाए और तापमान में गिरावट हुई।

आज भी ऐसे ही मौसम के आसार

सोमवार को भी हल्की धूप निकलने और बादल छाने की संभावना है। दिन के तापमान में 1 से 1.5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके 40 डिग्री के है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x81gand
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो