ग्वालियर

मॉन्यूमेंट्स देखने टूरिस्ट, फॉरेनर्स को भी मिली फ्री एंट्री

वल्र्ड हेरिटेज डे के अवसर पर इन मॉन्यूमेंट्स को फ्री रखा गया था। इस दिन सुबह से ही मानसिंह पैलेस, तेली का मंदिर, सहस्त्र बाहु मंदिर, गूजरी महल पहुंचे।

ग्वालियरApr 19, 2019 / 08:05 pm

Avdhesh Shrivastava

मॉन्यूमेंट्स देखने टूरिस्ट, फॉरेनर्स को भी मिली फ्री एंट्री

ग्वालियर . सिटी मॉन्यूमेंट्स का नजारा गुरुवार को हर दिन से अलग था। यहां रोज की अपेक्षा डेढ़ गुना अधिक टूरिस्ट पहुंचे। इसका कारण यह भी था कि वल्र्ड हेरिटेज डे के अवसर पर इन मॉन्यूमेंट्स को फ्री रखा गया था। इस दिन सुबह से ही मानसिंह पैलेस, तेली का मंदिर, सहस्त्र बाहु मंदिर, गूजरी महल पहुंचे। यह भीड़ शाम तक बनी रही। ऑर्केलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के अधीन आने वाले मान्यूमेंट पर लगभग 1000 टूरिस्ट पहुंचे, जो हर दिन से लगभग 225 अधिक थे। इसी प्रकार गूजरी महल पहुंचने वालों की संख्या भी 600 से अधिक थी।

मौसम में ठंडक के कारण भी बढ़ी भीड़
मॉन्यूमेंट्स फ्री होने के साथ गुरुवार को मौसम में भी ठंडक थी, जिस कारण से लोगों ने जाना पसंद किया। इस दिन लोगों ने ऐतिहासिक धरोहर घूमने के साथ ही फोटो सेशन भी कराया। इस दिन फोर्ट पर 15 विदेशी टूरिस्ट पहुंचे। उन्होंने भी फ्री विजिट किया। वैसे इनका टिकट 300 रुपए है।
ईसा पूर्व वस्तु विनिमय होता था, जब इसमें परेशानी आने लगी, तो सिक्कों का प्रचलन शुरू हुआ। यह जानकारी एसआर वर्मा ने बच्चों को दी। गूजरी महल में ‘सिक्को की कहानी’ छायाचित्र एग्जीबिशन की शुरुआत हुई, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में बच्चे इक_े हुए। यह प्रदर्शनी गूजरी महल की ओर से वल्र्ड हेरिटेज के अवसर पर लगाई गई है, जिसमें ईसा पूर्व से लेकर अभी तक के सिक्कों के छायाचित्रों को शामिल किया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.