scriptदर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल | Tractor-trolley overturned, 15 injured | Patrika News

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

locationग्वालियरPublished: Mar 07, 2021 11:44:06 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

भगुवापुरा.रविवार की शाम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार १५ लोग घायल हो गए। घायलों में पुरुषों के साथ महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में दो व्यक्तियों को चोटें ज्यादा होने की बजह से उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया है। दुर्घटना मरसैनी खुर्द नहर के पास हुई। डायल १०० और १०८ एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए सेंवढ़ा अस्पताल पहुंचाया।

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

रविवार को ग्राम देभई निवासी कुछ लोग रविवार को रतनगढ़ माता के दर्शन करने गए थे। सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठ कर दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद शाम के समय वह वापस लौट रहे थे। मरसैनी नहर के पास ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जाता है कि हादसा ट्रैक्टर की गति तेज होने तथा एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। वाहन को ओवरटेक करते समय वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठा। ट्रैक्टर ट्रॉली मरसैनी खुर्द नहर के पास पलटी। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली को उठा कर सीधा किया और डायल 100 व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 स्टाफ से पायलट अभिषेक श्रीवास्तव व सैनिक संतोष कुमार के अलावा 108 एम्बुलेंस का स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए सेंवढ़ा अस्पताल ले गया।
दो घायलों को किया रैफर
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार भारती विश्वकर्मा, आरती पुत्री पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, सोनम कर्ण, गुजन कर्ण, सिद्धि कर्ण, जशोदा कर्ण, रामचरण कर्ण, किरण कर्ण, दिलीचन्द्र कर्ण आदि को चोटें आई हैं। सभी घायल ग्राम देभई के निवासी हैं। घायलों में राज(30)एवं अंकित(14)को ज्यादा चोटें होने की बजह से 108 एम्बुलेंस से ग्वालियर रैफर किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो