scriptकोहरे के ब्रेक से लेट होने लगीं ट्रेनें और फ्लाइट | Trains and flights began to lie due to fog break | Patrika News

कोहरे के ब्रेक से लेट होने लगीं ट्रेनें और फ्लाइट

locationग्वालियरPublished: Dec 08, 2019 01:47:27 am

Submitted by:

Rahul rai

शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे और कई टे्रन एक घंटे तक देरी से आईं। जम्मू से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट भी आधे घंटे लेट रही।

कोहरे के ब्रेक से लेट होने लगीं ट्रेनें और फ्लाइट

कोहरे के ब्रेक से लेट होने लगीं ट्रेनें और फ्लाइट,कोहरे के ब्रेक से लेट होने लगीं ट्रेनें और फ्लाइट,कोहरे के ब्रेक से लेट होने लगीं ट्रेनें और फ्लाइट

ग्वालियर। उत्तर-पूर्व से आ रहीं सर्द हवाओं से ठंड जोर पकड़े हुए है, वहीं कोहरा भी धीरे-धीरे घना होने लगा है। दिल्ली सहित उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे का असर अब ट्रेनों और फ्लाइट पर भी दिखने लगा है। शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटे और कई टे्रन एक घंटे तक देरी से आईं। जम्मू से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट भी आधे घंटे लेट रही।
शनिवार को सुबह शताब्दी एक्सप्रेस आधे घंटा, ताज एक्सप्रेस 3.10 मिनट, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे के करीब देरी से ग्वालियर आईं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

वहीं स्पाइस जेट की फ्लाइट जो ग्वालियर से जम्मू के लिए सुबह 8.45 बजे रवाना होती है, वह शनिवार को आधा घंटे देरी से सुबह 9.15 बजे रवाना हो सकी। इसके चलते जम्मू से भी यह आधे घंटे देरी से आ सकी। आने वाले दिनों में कोहरा और घना होने पर ट्रेनें काफी लेट हो सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो