ग्वालियर

दीपावली की छ़ुट्टी के दिन भी मिलेगा इलाज, अस्पताल ने की यह व्यवस्था

दीपावली के त्योहार को देखते हुए अंचल का सबसे बड़ा अस्पताल जेएएच में हाई अलर्ट कर दिया गया है। इस दौरान बर्न यूनिट, नेत्र रोग विभाग, ट्रॉमा और कैजुअल्टी में पूरी तरह से अलर्ट रहेगा। दीपावली के मौके पर पटाखे व अन्य दुर्घटना का शिकार होने वाले..

ग्वालियरOct 26, 2019 / 11:50 pm

रिज़वान खान

दीपावली की छ़ुट्टी के दिन भी मिलेगा इलाज, अस्पताल ने की यह व्यवस्था

ग्वालियर. दीपावली के त्योहार को देखते हुए अंचल का सबसे बड़ा अस्पताल जेएएच में हाई अलर्ट कर दिया गया है। इस दौरान बर्न यूनिट, नेत्र रोग विभाग, ट्रॉमा और कैजुअल्टी में पूरी तरह से अलर्ट रहेगा। दीपावली के मौके पर पटाखे व अन्य दुर्घटना का शिकार होने वाले घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज मिल सके। इसके लिए चौबीस घंटे तक यहां पर डॉक्टर के साथ जूनियर डॉक्टर का रोस्टर तैयार रहेगा, उनकी तैनाती राउण्ड द क्लॉक रहेगी। छुटिे्टयों के दिनों में मरीजों को इलाज के साथ सभी दवाएं मिल सकें। इसके लिए सभी विभाग प्रमुखों को शनिवार को ही महत्वपूर्ण दवाएं दिला दी गई हैं। जिससे किसी भी तरह की घटना होने पर मरीजों को परेशानी न हो।
यह रखे सावधानी
शहरवासियों से पटाखे चलाते समय एहतियात बरतने को लिए कुछ सावधानियां डॉ अजय पाल सिंह द्वारा बताई गई है।
– बच्चों को पटाखे अकेले न चलाने दे
– पटाखे चलाते समय ढीले कपड़े न पहने
– पटाखे से जलते ही ठंडा पानी से उसे काबू करें।
– अस्थमा के रोगी पटाखे के धुंए से दूर रहे।
– आंखों में जलन होने पर ठंडे पानी से धौए।
जेएएच के महत्वपूर्ण नंबर
– ट्रॉमा सेंटर- डॉ. समीर गुप्ता- 9425117283
– आई वार्ड- डॉ. यूएस तिवारी- 9826225175
– बर्न यूनिट- डॉ. श्याम गुप्ता – 8860361012
– कैजुअल्टी- डॉ. आदित्य तिवारी- 9617067163
– हॉस्पीटल एक्चेंज- 2403200, 2403333
– शहरी अस्पतालों के लिए सविल सर्जन- डॉ. वीके गुप्ता – 9827217994
– ग्रामीण क्षेत्रों के लिए – डॉ. मृदुल सक्सैना- 7898026333

दीपावली को लेकर जेएएच में हाई अलर्ट कर दिया गया है। इस दौरान अगर किसी मरीज को परेशानी होती है तो वह सीधे विभाग के प्रभारी से संपर्क कर सकता है। छुट्टी होने के कारण सभी विभागों को दवाएं भी दी गई हैं। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
डॉ. अशोक मिश्रा, अधीक्षक जेएएच

Hindi News / Gwalior / दीपावली की छ़ुट्टी के दिन भी मिलेगा इलाज, अस्पताल ने की यह व्यवस्था

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.