scriptVideo नमाज के बाद मुस्लिमों की तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के गूंजे नारे | Tricolor journey of Muslims after Namaz in Gwalior | Patrika News

Video नमाज के बाद मुस्लिमों की तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के गूंजे नारे

locationग्वालियरPublished: Aug 12, 2022 05:12:50 pm

Submitted by:

deepak deewan

जुम्मे की नमाज के बाद यात्रा निकालकर दिखाया देशप्रेम
 

desh.jpg

यात्रा निकालकर दिखाया देशप्रेम

ग्वालियर। शुक्रवार को शहर में कुछ अलग ही नजारा दिखाई दिया। मुस्लिम समुदाय ने जुम्मे की नमाज के तुरंत बाद तिरंगा यात्रा निकाली। इस भव्य तिरंगा यात्रा यात्रा में भारत माता की जय के नारे भी खूब गूंजे। इस यात्रा के साथ ही स्वतंत्रता दिवस के पहले ही लोगों में देश प्रेम की हिलोरें उठने लगी हैं.
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवाओं के साथ बच्चे-बुजुर्ग भी शामिल हुए। इससे पहले शुक्रवार को ही सुबह नगरनिगम व जिला प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकाली थी. इस यात्रा में भी नगर निगम व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए थे पर जुम्मे की नमाज के बाद निकली मुस्लिमों की तिरंगा यात्रा ने पूरा माहौल ही बदल दिया.
जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय थीम रोड पर एकत्रित हुआ। उनके हाथों में तिरंगा झंडा था और एक झंडा तो बहुत लंबा था। आजादी के 75 वें वर्ष के मौके पर पूरे 75 मीटर का यह तिरंगा बनवाया गया था. सभी मुस्लिम अपने हाथों में यह तिरंगा लेकर देशप्रेम का जोश जगाते निकल पड़े. यह यात्रा महादजी सिंधिया चौराहे से शुरू हुई और पूरे मार्ग पर घूमी। इसके बाद चौराहे पर आकर यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय और झंडा ऊंचा रहे हमारा सहित देश प्रेम से ओतप्रोत नारे लगाए।
इस तिरंगा यात्रा के साथ ही शहर में देशभक्ति का कुछ अलग ही माहौल बन गया. रास्ते में इस तिरंगा यात्रा कई लोग शामिल होते गए। इस यात्रा से पहले नगरनिगम व प्रशासन ने भी सुबह तिरंगा यात्रा निकाली थी. शुक्रवार सुबह शहर में नगरनिगम के अधिकारी कर्मचारियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें प्रशासन व नगरनिगम के अफसर और कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगरनिगम के कार्यालय पर समाप्त हुई।
उल्लेखनीय है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रोजाना कोई न कोई स्कूल, प्राइवेट संस्थान या सरकारी विभाग शहर में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8d038u
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो