scriptदो करोड़ की थीम रोड बदहाल, कुर्सियां टूटीं, टाइल्स उखड़ीं… | Two crore theme road ruined, chairs broken, tiles uprooted ... | Patrika News

दो करोड़ की थीम रोड बदहाल, कुर्सियां टूटीं, टाइल्स उखड़ीं…

locationग्वालियरPublished: Aug 17, 2020 05:53:39 pm

शहर में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से पहली थीम रोड बदहाली का शिकार है, जिसके कारण यह बेनूर सी दिखाई देती है जबकि इसे बनाते समय कई दावे निगम अधिकारियों ने किए थे…

corona-2

दो करोड़ की थीम रोड बदहाल, कुर्सियां टूटीं, टाइल्स उखड़ीं…

ग्वालियर. शहर में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से पहली थीम रोड बदहाली का शिकार है, जिसके कारण यह बेनूर सी दिखाई देती है जबकि इसे बनाते समय कई दावे निगम अधिकारियों ने किए थे। करीब 6 साल पहले नगर निगम ने दो करोड़ की लागत से पहली थीम रोड बनाई। जिसके चलते रोड के किनारे लाल पत्थर से बैठने के लिए कुर्सियां, डिवाइडर, लाइट लैंप और फुटपाथ पर भी पत्थर लगाए गए। थीम रोड बनने के बाद यहां सुबह और शाम बड़ी संख्या में शहरवासी घूमने आते थे लेकिन वर्तमान में यहां के हालात देखकर लगता ही नहीं कि यह थीम रोड है। यह बाकी रोड की तरह ही है। यहां न तो बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां हैं और जहां जहां लाल पत्थर लगाया गया था वह टूट चुका है।
अंधेरे में रहती है सड़क
नगर निगम ने थीम रोड बनाते समय लाइट का भी प्रबंध किया था। थीम रोड पर ही 100 फीट उंचा तिरंगा लगाया गया है। इसके अलावा सड़क पर आकर्षक लैंप भी लगाए गए थे अब अधिकांश पोल से यह लैंप गायब हो चुके हैं। रात के समय यहां अंधेरा पसरा रहता है।

यह भी आकर्षण का केन्द्र
थीम रोड शहर के लिए एक आकर्षण का केन्द्र बन गई थी यहां पर एमएलबी कॉलेज की इमारत, जयविलास पैलेस, जीवाजी क्लब, सिंधिया परिवार की छत्रियां, कटोराताल आदि मौजूद है। जिसके काण रोड का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इसके बावजूद रोड की अनदेखी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो