scriptपैसों के बंटवारे को लेकर दो दोस्तों में ठनी मौका देकर मार दी गोली | Two friends shot dead by giving money to their friends over money shar | Patrika News
ग्वालियर

पैसों के बंटवारे को लेकर दो दोस्तों में ठनी मौका देकर मार दी गोली

बड़ी अधियारी अमायन (भिंड) में शील नगर के रवि राय की हत्या करने वाला अभिमन्यु राय कुछ महीने पहले गहरे दोस्त थे। एक साथ बैठकर खाते-पीते थे। लेकिन पैसों के बंटवारे पर दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। दुश्मनी इतनी ज्यादा कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

ग्वालियरFeb 09, 2020 / 12:32 am

रिज़वान खान

crime

पैसों के बंटवारे को लेकर दो दोस्तों में ठनी मौका देकर मार दी गोली

ग्वालियर. बड़ी अधियारी अमायन (भिंड) में शील नगर के रवि राय की हत्या करने वाला अभिमन्यु राय कुछ महीने पहले गहरे दोस्त थे। एक साथ बैठकर खाते-पीते थे। लेकिन पैसों के बंटवारे पर दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। दुश्मनी इतनी ज्यादा कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। अमायन में शादी में दोनों का सामना हुआ तो गुस्से का उबाल टूट पड़ा। अभिमन्यु ने गोली मारकर रवि की हत्या कर डाली और साथियों के साथ कार में बैठकर भाग निकला।
पुलिस सूत्रों का कहना है रवि राय और विनय नगर निवासी अभिमन्यु राय के बीच लूट के पैसों को लेकर दुश्मनी हुई थी। कुछ महीने पहले मुंबई में एक लूट हुई। जिसमें इनका साथी नितिन शुक्ला पकड़ा गया। लेकिन इन दोनों का नाम नहीं आया था। उसी लूट के पैसों को लेकर दोनों में दुश्मनी हो गई। कुछ दिन पहले ही सिटी सेंटर स्थित एक होटल में भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी। बड़ी अधियारी में थाटीपुर निवासी महेन्द्र चौहान के भाई की शादी में दोनों अपने साथियों के साथ पहुंचे।

गैंगवार न भड़क जाए इसलिए कुछ लोग राउंडअप किए
अभिमन्यु राय की हत्या के बाद गैंगवार न भड़क जाए इसलिए ग्वालियर पुलिस दोनों पक्षों के घरों पर निगरानी रखे हुए है। उनके घर कौन आ रहा है कौन जा रहा है सब पर नजर रखी जा रही है। ऐहतिहात के तौर पर पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप भी कर लिया है।

अंतर्राज्यीय वाहन चोर है अभिमन्यु
रवि की हत्या को अंजाम देने वाला अभिमन्यु राय अंतर्राज्यीय वाहन चोर है। ग्वालियर, भोपाल, मुरैना के अलावा जयपुर में भी उसने वाहन चोरी को अंजाम दिया। कुछ दिन पहले अभिमन्यु को भोपाल पुलिस ने वाहन चोरी में पकड़ा था। बहोड़ापुर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर भी आई थी। अभिमन्यु दुपहिया वाहन ही नहीं बल्कि चार पहिया वाहन भी चोरी करता है।

मृतक और हत्यारे पर दर्ज हैं कई अपराध
पुलिस की माने तो मृतक और हत्यारे पर कई अपराध दर्ज हैं। दोनों ही अपराधी किस्म के हैं। हत्या का आरोपी अभिमन्यु पर बहोड़ापुर में मारपीट, जान से मारने की धमकी, वाहन चोरी के चार मामले। पड़ाव में मारपीट गााली गलौच, विश्विवद्यालय थाने में भी वाहन चोरी का मामला दर्ज है जबकि मृतक रवि पर बहोड़ापुर थाने में मारपीट और अवैध शराब सहित दो मामले दर्ज है।

Home / Gwalior / पैसों के बंटवारे को लेकर दो दोस्तों में ठनी मौका देकर मार दी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो