scriptखेत में लावारिस खोपड़ी, हाथ की हड्डियां मिली, हत्या की आशंका | Unclaimed skull, hand bones found in the field | Patrika News

खेत में लावारिस खोपड़ी, हाथ की हड्डियां मिली, हत्या की आशंका

locationग्वालियरPublished: Jun 15, 2022 01:34:56 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

आशंका जानवर खा गए लाश , फसल कटने के बाद आवाजाही नहीं

The incident will come out in the investigation

खेत में लावारिस खोपड़ी, हाथ की हड्डियां मिली, हत्या की आशंका

ग्वालियर। गांव से कुछ दूरी पर खेत में इंसान की खोपड़ी और हाथ की हड्डियां मिलने से सनसनी हो गई। घटना बिजौली में मंगलवार को सामने आई। इंसानी खोपड़ी ओर हड्डियां यहां कब से पड़ी थीं, गांववाले नहीं बता पाए हैं। उसके आसपास अंडरवियर, बनियान और सफारी सूट का आधा फटा हुआ हिस्सा भी पड़ा मिला है। इससे आशंका है लाश यहां पड़ी रही है। उसे जानवर खा गए। मरने वाला कौन है, उसकी मौत कैसे हुई। उसकी पहचान के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस ने खेत से खोपड़ी और हड्डियां समेट कर जेएएच में जांच के लिए भेजी हैं।

बिजौली के रास्ते पर नदी किनारे सटे खेत में मंगलवार को इंसान की खोपड़ी और हाथ की दो तीन हड्डियां गांववालों की नजर में आईं। पहले तो लोगों ने समझा कि खोपड़ी को जानवर उठा लाए होंगे। उसके पास कपड़ों के टुकड़े भी मिले तो लोग घबरा गए।
उनका कहना था मरने वाले को यहां लाकर मारा गया है। फिर मारने वाले लाश को यहां पटक गए हैं। घटना फसल कटने के बाद की रही है, इसलिए खेत में लोगों का आना जाना नहीं हुआ। लाश यहां पड़ी रही तो सड़ गई उसे जानवर खा गए।
खोपड़ी ,हड्डियां उठा लाई पुलिस
पुलिस का कहना है लाश को जानवर खा गए हैं, खोपड़ी और हाथ की हड्डी बच गई। यहां कब से पड़ी थी। गांववाले कुछ नहीं बता पाए हैं।
घटना कितनी पुरानी होगी पता लगाने के लिए खोपड़ी ओर हड्डियों को मेडिको लीगल जांच के लिए भेजा है। गांव से भी कोई व्यक्ति लापता नहीं है। मौके से जो कपड़े मिले हैं उनसे जाहिर है मरने वाला युवक है। उसकी पहचान होने पर उसकी मौत की वजह भी सामने आएगी।
जांच में सामने आएगी घटना
इंसान की खोपड़ी और हड्डियां खेत में कहां से आई पता लगाया जा रहा है। फसल की कटाई के बाद किसान खेत में नहीं गए इसलिए घटना सामने नहीं आई थी। घटना की जांच की जा रही है।
मुनीष राजौरिया सीएसपी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो