नाबालिग बेटी को छेडा दुखी पिता ने आग लगाई
24 घंटे बाद पुलिस को पता चली वारदात
पडोसन से छेडखानी करने वाले को पकडा, जेल भेजा
कमजोर परिवार की लडकी से घर में घुसकर की छेडखानी

ग्वालियर। पडोसी घर में आकर नाबालिग बेटी से छेडखानी कर भाग गया, उसकी हरकत से लडकी के पिता ने जिल्लत में खुदकुशी की कोशिश कर डाली। उन्होंने अपने उपर मिटटी का तेल डालकर आग लगाई। गंभीर हालत में पडोसी ने उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं की। 2४ घंटे बाद मामला पुलिस को बताया। तब पुलिस ने घटना की वजह बने पडोसी को अरेस्ट किया और उसे जेल भेजा।
पुलिस ने बताया गिरवाई में रहने वाले पल्लेदार ने आग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। हादसे की वजह उनका पडोसी मोनू कुशवाह बना है। मोनू गुरूवार सुबह करीब 7 बजे उनके घर में घुस आया। उस वक्त उनकी दोनों बेटियां सो रही थी। मोनू छत के रास्ते घुसा चुपचाप उनके कमरे में घुस गया। और बडी बेटी से सोते समय छेडखानी की। उसकी हरकत से लडकी जाग गई। बिस्तर पर मोनू को बैठे देखा तो डर कर चिल्लाई। उसके शोर मचाने से मोनू डर गया। पकडे जाने से बचने के लिए भाग गया। छोटी बेटी भी जाग गई। उसने पिता को पूरा वाक्या बताया।शाम को पीडिता की मां काम से लौटी तो पडोसी की हरकत पर आपस में फिर बात हुई। उसके कुछ देर बाद पीडिता के पिता ने अपने उपर मिटटी का तेल डालकर आग लगाई।
काम से लौटी झगडा रोकने, पति को कमरे में बंद किया
पीडिता की मां ने बताया पति पल्लेदारी करते हैं वह भी घरों में कामकाज करने जाती हैं। रोज सुबह करीब 6 बजे घर से निकलती हैं और शाम को घर लौटती हैं। वह घर लौटी तब पति ने पडोसी की हरकत बताई। विवाद नही हो इसलिए उन्हें कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर बाजार चली गईं। वापस लौटी तो पति खुद को आग लगा चुके थे।
24 घंटे बाद शिकायत
गिरवाई थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि पीडिता के पिता को आग से झुलसी हालत में भर्ती कराए जाने की जानकारी रात करीब ११ बजे अस्पताल से मिली थी। इस सूचना पर पुलिस अस्पताल भी गई। लेकिन उनकी हालत नाजुक होने की वजह से बयान नही ले पाई। शुक्रवार रात को पीडिता की मां ने आकर वाक्या बताया। तब पडोसी की हरकत सामने आई। तब उसे तलाशकर दबोचा। सुबह कोर्ट मे ंपेश कर जेल भेजा गया।
अब पाइए अपने शहर ( Gwalior News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज