script

केंद्रीय मंत्री ताेमर का तंज, बेटा-बेटी से उभर नहीं पा रही कांग्रेस

locationग्वालियरPublished: Jun 29, 2022 08:30:31 pm

Submitted by:

deepak deewan

मुख्य विपक्षी पार्टी टूट रही
 

tomar.jpg

मुख्य विपक्षी पार्टी टूट रही

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर तंज कसा है. ग्वालियर में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी टूट रही है. कांग्रेस बेटा-बेटी से उभर नहीं पा रही है. ग्वालियर दक्षिण, ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र तथा ग्वालियर पूर्व के कार्यकर्ता सम्मेलनों में उन्होंने यह भी कहा कि हर जगह भाजपा जीते, इसके लिए नगरीय निकाय चुनावों में कार्यकर्ता प्राण-पण से जुट गए हैं। पिछले नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश की सभी 16 नगर निगम भाजपा के पक्ष में थीं और मुझे विश्वास है कि इस बार भी सभी नगर निगमों में भाजपा सत्ता में आ रही है।

केंद्रीय मंत्री ताेमर ने कहा कि चुनाव में हमेशा एक कठिन प्रतिस्पर्धा होती है, इसलिए कभी भी किसी को कमजोर नहीं समझना चाहिए। कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी विचारधारा पर आधारित पार्टी है, कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है, जबकि अन्य पार्टियों में इसका अभाव है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दे दी जाती है। यह तासीर और ताकत केवल भाजपा के ही पास है, जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस तो टूट रही है। कांग्रेस बेटा-बेटी से उभर नहीं पा रही है।

प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के आधार पर चुनाव लड़ती है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है। देश में आज 70 से 75 प्रतिशत भाग में भाजपा की सरकार हैं। ग्राम पंचायतों से लेकर देश की लोकसभा तक में भाजपा का बहुमत है। महाराष्ट्र भाजपा के सहप्रभारी एवं पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने इस अवसर पर कहा कि ये नगरीय निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये चुनाव ग्वालियर के विकास के लिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव मुख के प्रचार से जीते जाते हैं। कुछ सालों पहले जब मप्र और केंद्र में भाजपा सरकार नहीं थीं, तब भी जनता ने कांग्रेस को ग्वालियर नगर निगम में खाता नहीं खोलने दिया। पिछले पांच दशकों से यही रिकार्ड रहा है.

ट्रेंडिंग वीडियो