scriptउपचुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता जवाब देगा: शर्मा | upachunaav mein bhaajapa ka har kaaryakarta javaab dega: sharma 5150 | Patrika News

उपचुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता जवाब देगा: शर्मा

locationग्वालियरPublished: Jul 06, 2020 05:45:28 pm

Submitted by:

prashant sharma

ग्वालियर विधानसभा की वर्चुअल रैली

उपचुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता जवाब देगा: शर्मा

उपचुनाव में भाजपा का हर कार्यकर्ता जवाब देगा: शर्मा


ग्वालियर. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यह कहते हैं कि हमारा टारगेट भाजपा का संगठन होगा। कमलनाथ आप किसी भी तरह की गलतफहमी न रखें, भाजपा कार्यकर्ताओं को आपकी हर चुनौती स्वीकार है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और कार्यपद्धति के बल पर चलती है। हमारे कार्यकर्ता एक-एक बूथ पर कांग्रेस को जवाब देने का काम करेंगे। यह बात रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर विधानसभा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश शासन के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भोपाल एवं ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने ग्वालियर से रैली को संबोधित किया।
सांसद शेजवलकर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश में लगातार विकास किया। लेकिन बीते 15 महीनों में कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश के विकास को अवरूद्ध कर दिया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं। कोरोना संकटकाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सरकार ने दिन-रात श्रमिकों की, गरीबों की और जनता की सेवा की। यह 100 दिन सेवा, संवेदना और समर्पण के 100 दिन हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आगामी उपचुनाव में पूरी शक्ति के साथ मैदान में जुटेगा। हमारे लिए जनता से किए वादे महत्वपूर्ण थे, कुर्सी नहीं: तोमर

कमलनाथ जी को जेल पहुंचाने की व्यवस्था किसान करेंगे
शर्मा ने कहा, 15 महीने सत्ता में रही कांग्रेस ने किसानों से झूठ बोला उन्हें कर्जमाफी के झूठे प्रमाणपत्र सौंपे। जिसको लेकर वह बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। कमलनाथ ने अन्नदाता से दगाबाजी की और उन्हें दर-दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर किया। अब वहीं किसान कमलनाथ को जेल पहुंचाने की व्यवस्था कर देंगे। उन्होंने कहा कि 15 महीने तक मध्यप्रदेश में गरीब विरोधी सरकार ने काम किया। केंद्र सरकार ने कमलनाथ सरकार को 2 लाख, 45 हजार गरीबों के घर बनाने का पैसा दिया, जिसे कांग्रेस सरकार ने वापस कर दिया था और इसी कमलनाथ सरकार ने आइफा अवार्ड के लिए 700 करोड़ का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को गर्त में ले जाने का काम किया। कांग्रेस सरकार ने गरीबों के वादे पूरे नहीं किए और इसलिए वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में प्रधुम्नसिंह तोमर ने मध्यप्रदेश को बचाने के लिए अपनी विधायकी से इस्तीफा दिया।
100 दिन में सरकार ने लगातार जनता की सेवा की: शेजवलकर
प्रद्युम्नसिंह तोमर ने कहा, कमलनाथ सरकार पूरी तरह बेलगाम हो चुकी थी। चुनाव के पहले जो वादे किए थे, उन्हें सत्ता में आते ही भुला दिया। हमने जनता से जो वादे किए थे, वह वादे हमारे लिए महत्वपूर्ण थे, हमारे लिए कुर्सी महत्वपूर्ण नहीं थी। इसलिए हमने जनता के साथ हुई वादाखिलाफी को लेकर इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि जब हम ग्वालियर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात कहते थे, तो वे उन्हें अनसुना कर दिया जाता था। ग्वालियर से किया गया विकास का वादा मैं पूरा नहीं कर पा रहा था। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, वरिष्ठ नेता जयभानसिंह पवैया, वेदप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो