ग्वालियर

आवारा गोवंश से वाहन चालक हो रहे परेशान

शहर के पॉश इलाकों में शामिल सिटी सेंटर में इन दिनों आवारा गोवंश से जहां वाहन चालक परेशान हैं, वहीं राहगीर भी परेशान हैं। यूं तो सिटी सेंटर के कैप्टन अभिमन्यु मार्ग पर दिनभर ही आवारा गोवंश विचरण करता रहता है…

ग्वालियरOct 24, 2020 / 07:52 pm

रिज़वान खान

आवारा गोवंश से वाहन चालक हो रहे परेशान

ग्वालियर. शहर के पॉश इलाकों में शामिल सिटी सेंटर में इन दिनों आवारा गोवंश से जहां वाहन चालक परेशान हैं, वहीं राहगीर भी परेशान हैं। यूं तो सिटी सेंटर के कैप्टन अभिमन्यु मार्ग पर दिनभर ही आवारा गोवंश विचरण करता रहता है, लेकिन शाम को बीच सड़क पर भी यह गोवंश जमा हो जाता है और मार्ग को अवरुद्ध कर देता है। कई बार तो जाम से हालात बन जाते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार तो आवारा गोवंश आपस में लड़ पड़ते हैं जिससे लोगों में चोटिल होने का भय बना रहता है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम में भी की है, लेकिन गोवंश को नहीं हटाया जाता। रात के समय कई बार वाहनों की टक्कर से गोवंश घायल होता है तो कभी रात के अंधेरे में दुपहिया वाहन चालक इनसे टकराकर चोटिल हो जाते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा भी हो सकता है। जिस पर निगम को ध्यान देना चाहिए।

Home / Gwalior / आवारा गोवंश से वाहन चालक हो रहे परेशान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.