scriptप्रदेश में यहां 24 घंटे में छाएंगे बादल, यहां हो सकती है बारिश | very heavy rain alert in madhya pradesh | Patrika News

प्रदेश में यहां 24 घंटे में छाएंगे बादल, यहां हो सकती है बारिश

locationग्वालियरPublished: Jan 28, 2020 01:31:46 pm

Submitted by:

monu sahu

सोमवार को धूप-छांव का बना रहा दौर, शाम को चलीं हवाएं

very heavy rain alert in madhya pradesh

प्रदेश में यहां 24 घंटे में छाएंगे बादल, यहां हो सकती है बारिश

ग्वालियर। राजस्थान के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से निकल रही धूप के चलते अब फिर एक बार मौसम बदल रहा है। सोमवार को सुबह से धूप के साथ हल्के बादलों ने शहर को घेर लिया। इससे शाम होते-होते मौसम में बदलाव आने लगा है। एक बार फिर से हल्की सी ठंडक का अहसास दिखाई दिया। मौसम में आए बदलाव के चलते सोमवार की शाम को हल्की हवाएं भी चलती रहीं। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार सुबह से ही धूप के साथ हल्के बादल भी नजर आए।
बन रहे आसार
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को भी दिन भर हल्के बादल छाए रहेंगे। जिससे कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार भी बन रहे हैं। इसके बाद 30 जनवरी से फिर मौसम बदलेगा। जिसमें रात का तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आएगी। वहीं दिन का तापमान भी कुछ कम होने की संभावना बन रही है।
रात के तापमान का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो