scriptसर्वे टीम को सही जानकारी नहीं दे रहे ग्रामीण | Villagers are not giving the correct information to the survey team | Patrika News

सर्वे टीम को सही जानकारी नहीं दे रहे ग्रामीण

locationग्वालियरPublished: May 16, 2021 11:47:44 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

भिंड. कोरोना का संक्रमण काल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। चारों ओर महामारी का संक्रमण बढ़ रहा है। गांव में स्वाथ्य का सर्वे करने वाली टीम को ग्रामीण अपनी बीमारी की सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वहीं गांव में होने वाली मौतों में यह जानकारी नहीं लग पा रही है कि उनकी मौत किस बीमारी से हो रही है।

सर्वे टीम को सही जानकारी नहीं दे रहे ग्रामीण

सर्वे टीम को सही जानकारी नहीं दे रहे ग्रामीण

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार, खांसी और जुखाम के मरीज बढ़ रहे हैं। सही जानकारी नहीं देने के कारण ग्रामीणों का सही इलाज नहीं हो पा रहा है। इस कारण उनकी मौतें हो रही हैं। वहीं इसमें कोरोना संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। ऐसा होने के कारण कोरेाना का संक्रमण बढ़ रहा है।
इन क्षेत्रों में बढ़ रहे मरीज
अटेर, मेहगांव, लहार, गोहद क्षेत्र के गांव में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं गोरमी के क्षेत्र कुटरौली, नुन्हाड, अटेर के खडेरी पुरा, चौम्हो, अंगदपुरा, किशुपुरा आदि गांव में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इन गांव में रहने वाले लोगों की मौत हो रही हैं। वहीं इलाज नहीं लेने के कारण ऐसे हालात बन रहे हैं।
गांव में सर्वे के लिए बनाई टीमें
जिले की सभी तहसीलों के गांव में सर्वे का कार्य करने के लिए दो दल बनाए गए हैं। इसमें प्राथमिक दल और सर्वेक्षण दल शामिल है। प्राथमिक दल गांव में जाकर ग्रामीणों के परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर एक सूची बनाते हैं। इसमें जो संदिग्ध है उनको भर्ती कराया जाता है। वहीं सर्वेक्षण दल गांव में जाकर लोगों को दवा की किट, सेनेटाइजर का काम करते हैं। जिले में प्राथमिक दल की 914 टीम काम कर रही हैं। वहीं सर्वेक्षण दल जिले में 239 बनाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो