scriptबुजुर्गों की उम्मीदों पर फिर गया पानी, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्थगित | Water drops again on hopes of elders, Chief Minister pilgrimage visit | Patrika News
ग्वालियर

बुजुर्गों की उम्मीदों पर फिर गया पानी, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्थगित

शहर से रामेश्वरम और मदुरै तक जाने वाली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना स्थगित हो गई है। 24 फरवरी से 1 मार्च तक होने वाली इस यात्रा के लिए 100 से अधिक बुजुर्गों का पंजीयन किया गया था। बिना किसी कारण के यात्रा निरस्त होने के बाद तीर्थ के लिए जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को मन मारकर अब घर ही रहना पड़ेगा।

ग्वालियरFeb 15, 2020 / 06:57 pm

रिज़वान खान

tirth darshan yatra

बुजुर्गों की उम्मीदों पर फिर गया पानी, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्थगित

ग्वालियर. शहर से रामेश्वरम और मदुरै तक जाने वाली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना स्थगित हो गई है। 24 फरवरी से 1 मार्च तक होने वाली इस यात्रा के लिए 100 से अधिक बुजुर्गों का पंजीयन किया गया था। बिना किसी कारण के यात्रा निरस्त होने के बाद तीर्थ के लिए जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को मन मारकर अब घर ही रहना पड़ेगा। इसकी जानकारी लेने के लिए जब प्रभारी अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर विनोद भार्गव से संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
दरअसल, तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की थी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने आइआरटीसी से कांट्रेक्ट किया था। जिसके बाद से अभी तक 50 से अधिक तीर्थ स्थलों पर बुजुर्ग यात्रियों को ट्रैन के जरिए घुमाया जा चुका है। बीते वर्ष प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से यह लगातार दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए पंजीयन होने के बाद यात्रा निरस्त की गई है। इसको लेकर प्रशासन कुछ भी कहने को तैयार नहीं है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि तीर्थ दर्शन योजना की वजह से प्रदेश सरकार पर आइआरटीसी का कर्ज हो गया है। पुराना बकाया चुकता न होने के कारण नई यात्राओं को स्थगित किया जा रहा है। इसकी वजह से प्रदेश के 14 जिलों के बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों पर असर पड़ा है। सूत्रों की मानें तो सरकार के पास यात्रा के लिए फंड न होने के कारण तीर्थ दर्शन यात्राओं को निरस्त किया जा रहा है।
60 फार्म वितरित
नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत आवेदन के लिए फार्म वितरित किए जा रहे थे। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 19 फरवरी थी अभी तक 60 लोग फार्म लेकर गए थे। जनकल्याण अधिकारी विजय बरुआ के अनुसार शासन ने अपरिहार्य कारणों से यात्रा को रद्द किया है और इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Home / Gwalior / बुजुर्गों की उम्मीदों पर फिर गया पानी, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्थगित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो