scriptरातभर में एक फीट बढ़ गया तिघरा का जलस्तर, 5 गेट खोल कर छोड़ा 5 हजार क्यूसेक पानी | water level of tighara has increased, 5 thousand cusecs | Patrika News
ग्वालियर

रातभर में एक फीट बढ़ गया तिघरा का जलस्तर, 5 गेट खोल कर छोड़ा 5 हजार क्यूसेक पानी

सोमवार सुबह 10 बजे तक जलस्तर 739.20 फीट पर पहुंच गया, इसके बाद गेट खोले गए। शाम पौने छह बजे जलस्तर 738.55 फीट पर स्थिर कर गेट बंद किए गए।।

ग्वालियरSep 23, 2019 / 10:36 pm

Rahul rai

रातभर में एक फीट बढ़ गया तिघरा का जलस्तर, 5 गेट खोल कर छोड़ा 5 हजार क्यूसेक पानी

रातभर में एक फीट बढ़ गया तिघरा का जलस्तर, 5 गेट खोल कर छोड़ा 5 हजार क्यूसेक पानी

ग्वालियर। कैचमेंट एरिया में बारिश होने से सोमवार को सुबह 11 बजे फिर तिघरा बांध के पांच गेट खोले गए। शाम पौने 6 बजे तक गेट खुले रखकर पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस सीजन में तिघरा के गेट अब तक दूसरी बार खोले गए हैं। रविवार को दोपहर तीन गेट दो घंटे खोलकर दो हजार क्यूसेक पानी निकाला गया था। इसके बाद जलस्तर 738.10 फीट रखा गया था, लेकिन रातभर में जलाशय में एक फीट से अधिक पानी आ गया। सोमवार सुबह 10 बजे तक जलस्तर 739.20 फीट पर पहुंच गया, इसके बाद गेट खोले गए। शाम पौने छह बजे जलस्तर 738.55 फीट पर स्थिर कर गेट बंद किए गए।। तिघरा में लगातार पानी आ रहा है, जिससे मंगलवार को भी सुबह गेट खोले जाने की संभावना है।

कैचमेंट एरिया में बारिश से तिघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। सोमवार सुबह 739.20 फीट तक पहुंच गया, जिससे 11 बजे पहले तीन गेट एक-एक फीट खोले गए। बाद में चौथा और पांचवां गेट भी खोला गया। साथ ही गेट की ऊंचाई तीन से चार फीट कर पानी निकाला गया। गेट खोलने से पहले सांक नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस और जिला पंचायत के अधिकारियों को सूचना देकर नदी का जलस्तर बढऩे की हिदायत जारी कराई गई। गेट खोलने से पहले कई बार सायरन बजाकर अलर्ट जारी किया गया।
लगातार आ रहा पानी
करीब पौने 7 घंटे तक 5 गेट खोलकर 5 हजार क्यूसेक पानी निकाला गया है। कैचमेंट एरिया में बारिश होने से लगातार पानी जलाशय में आ रहा है। सुबह तक पुन: गेट खोले जाने की संभावना है।
राजेश चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो