scriptपानी की टंकी फूटने से मचा हड़कंप,दो घायल,देखें वीडियो | Water tank scattered in hindi news | Patrika News

पानी की टंकी फूटने से मचा हड़कंप,दो घायल,देखें वीडियो

locationग्वालियरPublished: Feb 15, 2018 06:03:55 pm

Submitted by:

monu sahu

पुलिस थाने के पीछे आईसक्रीम फैक्ट्री संचालक राजेश शिवहरे के मकान निर्माण का काम चल रहा था।

Water tank

water

ग्वालियर/शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना अंतर्गत एक निर्माणाधीन मकान में बनी एक पानी की टंकी गुरुवार की सुबह अचानक से पानी भरते समय फूट गई। इस घटना में एक मजदूर व राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में दोनों को अस्पताल लाया गया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। यहां से भी दोनों को ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाने के पीछे आईसक्रीम फैक्ट्री संचालक राजेश शिवहरे के मकान निर्माण का काम चल रहा था।
यह भी पढ़ें

मौसा भतीजी के साथ बनाता था नाजायज संबंध, पत्नी ने किया मना तो वेलेंटाईन डे की रात खेला खौफनाक खेल



सुबह जब शुभम पुत्र सुरेन्द्र खटीक मकान में मौजूद नवनिर्मित पानी की टंकी को पानी से भर रहा था। तभी अचानक से टंकी भरभरा टूट गई। इसकी चपेट में आने से जहां शुभम घायल हुआ वही मकान के पीछे पानी भर रहा राहगीर सहनशील पुत्र लक्ष्मण बेडिय़ा को भी गंभीर चोटे आई हैं।
यह भी पढ़ें

प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ हिंसा ग्वालियर में, आंकड़े देखकर होश उड़ जाऐंगे आपके



बाद में दोनों को इलाज के लिए पहले बैराड़ अस्पताल फिर जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर भी दोनों की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर किया लेकिन परिजन दोनों को जयपुर राजस्थान इलाज के लिए भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर : सिंधिया ने उज्जैन के राजा महाकाल और अपने पूर्वजों को लेकर कही ऐसी बात,BJP पर पड़ेगा भारी,see VIDEO


पानी भरते समय बालिका कुएं में गिरी, ग्वालियर रैफर
जिले के गोवर्धन थाना अंतर्गत गाजीगढ़ में रहने वाली एक बालिका बुधवार की सुबह पानी भरते समय कुए में गिर गई।घटना में बालिका को गंभीर चोटे आई हैं और उसे ग्वालियर रैफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गाजीगढ़ निवासी सुजेमा (१५) पुत्री राजाराम आदिवासी अपने घर के पास कुएं पर पानी भर रही थी।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर- होटल में पुलिस की रेड, पर्दे की आड़ में आपत्तिजनक कंडीशन में बैठा था कपल, वीडियो में देखें पूरा मामला

इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरी। घटना में सुजेमा के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटे आई है। पहले सुजेमा को जिला अस्पताल लाया गया, इसके बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो